वॉचटावर ऑनलाइन लाइब्रेरी
वॉचटावर
ऑनलाइन लाइब्रेरी
हिंदी
  • बाइबल
  • प्रकाशन
  • सभाएँ
  • g95 1/8 पेज 25
  • संसार के नहीं?

इस भाग के लिए कोई वीडियो नहीं है।

माफ कीजिए, वीडियो डाउनलोड नहीं हो पा रहा है।

  • संसार के नहीं?
  • सजग होइए!–1995
सजग होइए!–1995
g95 1/8 पेज 25

संसार के नहीं?

जर्मनी में सजग होइए! संवाददाता द्वारा

“जैसे मैं संसार का नहीं, वैसे ही वे भी संसार के नहीं।” (यूहन्‍ना १७:१६) इन शब्दों से यीशु ने राजनैतिक मामलों के प्रति अपने अनुयायियों की पूर्ण तटस्थता का वर्णन किया। क्या आज तथाकथित मसीही इस स्तर पर ठीक बैठते हैं?

भूतपूर्व जर्मन लोकतांत्रिक गणराज्य (जी.डी.आर.) में मसीहीजगत के अन्तर्गस्त होने के सम्बन्ध में अख़बार की निम्नलिखित टिप्पणियों पर ग़ौर कीजिए, जो १९९० में अपने विलय तक साम्यवादी राज द्वारा शासित था।

• “अब जबकि जी.डी.आर. में लूथरन चर्च ने शान्तिपूर्ण क्रांति की जननी के तौर पर थोड़े समय के लिए महिमा का आनन्द लिया है, उसकी लोकप्रियता शीघ्रता से घटती हुई प्रतीत होती है। अनेक लोगों को ऐसा लगता है कि यह ज़्यादा करके शासन के लिए सहारे का एक खंभा और श्‍टाज़ी (स्टेट सेक्यूरिटी सर्विस) के लिए ख़ास कार्यस्थल रहा है।”—डी ट्‌साइट, नवम्बर १९९१.

• “अनेक प्रान्तीय लूथरन चर्चों ने . . . श्‍टाज़ी के साथ चर्च कर्मचारियों और पैरिशवासियों के अंतर्ग्रस्त होने पर परेशानी व्यक्‍त की है।”—एफॉनगेलिश कॉमेन्तार, जनवरी १९९१.

• “[लूथरन] चर्च के अगुवे शिकायत सुनते हैं कि पादरी अपने लोगों की परवाह अब वैसे नहीं कर रहे हैं जैसे वे पहले किया करते थे, चूँकि वे राजनीति में सक्रिय हैं।”—स्यूटडॉइश ट्‌साइटुंग, फरवरी १९९०.

• “वाईटस्ज़ेकर [संघीय गणराज्य जर्मनी के भूतपूर्व राष्ट्रपति] ने कहा कि [लूथरन] चर्च ने दोनों जर्मन राष्ट्रों के राजनैतिक सम्बन्ध में हमेशा एक सहायक भूमिका निभायी थी।”—वेटराउअर ट्‌साइटुंग, फरवरी १९९२.

निश्‍चय ही राजनैतिक दस्तंदाज़ी सिर्फ़ लूथरन चर्च तक ही सीमित नहीं थी। “असल में हर [प्रोटेस्टेंट] चर्च संगठन में श्‍टाज़ी एजेन्ट घुसे हुए थे,” दी यूरोपियन ने रिपोर्ट किया। मॉनफ्रेट श्‍टोल्प, जिसे दी यूरोपियन “साम्यवादी अधिकारियों के साथ प्रोटेस्टेंट गिरजे के मुख्य वार्ताकार” के तौर पर वर्णित करती है, ने अपनी सफ़ाई में कहा: “मैं इब्‌लीस के साथ हाथ मिलाता यदि ऐसा करना हमारे उद्देश्‍य को आगे बढ़ाता।”

इटली में पादरियों और माफ़िया के बीच के निकट सम्बन्ध पर लंदन की गारडियन ने रिपोर्ट किया। उसने कहा: “चर्च और कोसा नोस्ट्रा ने इतने लम्बे अरसे तक शान्तिपूर्वक सहवास किया है कि गिरजे पर अकसर सहअपराधिता का आरोप लगाया गया है।”

टरॉन्टो स्टार ने भूतपूर्व के.जी.बी. के साथ कुछ रशियन ऑर्थोडॉक्स पादरियों के सहयोग पर एक लेख प्रकाशित किया। रिपोर्ट कहती है: “साम्यवादी शासन के साथ गिरजे के सहयोग के बारे में प्रकटीकरण सबसे नाशक आघात को सूचित करता है। . . . के.जी.बी. रिकार्ड की जानकारी . . . सुझाती है कि चर्च के उच्च अधिकारियों ने न सिर्फ़ अपने ख़ुद के सिद्धान्तों से विश्‍वासघात किया बल्कि वे विदेश के धार्मिक अगुवों का भेद खोलने को भी राज़ी थे।”

जबकि मसीहीजगत के गिरजे राजनीति में दस्तंदाज़ी जारी रखते हैं, असली मसीहियत संसार के नहीं होने के बारे में यीशु के आदेश का पालन करती है।

    हिंदी साहित्य (1972-2025)
    लॉग-आउट
    लॉग-इन
    • हिंदी
    • दूसरों को भेजें
    • पसंदीदा सेटिंग्स
    • Copyright © 2025 Watch Tower Bible and Tract Society of Pennsylvania
    • इस्तेमाल की शर्तें
    • गोपनीयता नीति
    • गोपनीयता सेटिंग्स
    • JW.ORG
    • लॉग-इन
    दूसरों को भेजें