वॉचटावर ऑनलाइन लाइब्रेरी
वॉचटावर
ऑनलाइन लाइब्रेरी
हिंदी
  • बाइबल
  • प्रकाशन
  • सभाएँ
  • th अध्याय 7 पेज 10
  • सही और भरोसेमंद जानकारी

इस भाग के लिए कोई वीडियो नहीं है।

माफ कीजिए, वीडियो डाउनलोड नहीं हो पा रहा है।

  • सही और भरोसेमंद जानकारी
  • पढ़ने और सिखाने में जी-जान लगाएँ
  • मिलते-जुलते लेख
  • सही जानकारी देना
    परमेश्‍वर की सेवा स्कूल से फायदा उठाइए
  • आयतों का सही परिचय
    पढ़ने और सिखाने में जी-जान लगाएँ
  • जानकारी पर अमल करने के फायदे
    पढ़ने और सिखाने में जी-जान लगाएँ
  • सवाल
    पढ़ने और सिखाने में जी-जान लगाएँ
और देखिए
पढ़ने और सिखाने में जी-जान लगाएँ
th अध्याय 7 पेज 10

गुण नंबर 7

सही और भरोसेमंद जानकारी

आयत

लूका 1:3

क्या करना है: पक्के सबूत दीजिए ताकि सुननेवाले सही नतीजे पर पहुँचें।

कैसे करना है:

  • भरोसेमंद जानकारी ढूँढ़िए। आप जो भी बताते हैं, वह बाइबल से होना चाहिए। जब भी मुमकिन हो, सीधे बाइबल से पढ़िए। अगर आप कोई वैज्ञानिक सच्चाई, कोई खबर या अनुभव बतानेवाले हैं या कोई सबूत पेश करनेवाले हैं, तो पहले पक्का कीजिए कि वह जानकारी भरोसेमंद और ताज़ा-तरीन हो।

  • किताबों वगैरह से सही जानकारी दीजिए। आप एक आयत के बारे में जो समझाते हैं, वह आस-पास की आयतों से और पूरी बाइबल से मेल खाना चाहिए और “विश्‍वासयोग्य और बुद्धिमान दास” के प्रकाशनों के मुताबिक होना चाहिए। (मत्ती 24:45) दुनियावी किताबों वगैरह से जानकारी देते वक्‍त, लेखक ने जो कहा और जिस इरादे से कहा, वही बताइए।

    सुझाव

    कोई भी बात या आँकड़े बढ़ा-चढ़ाकर मत बताइए। “कुछ लोग” के बजाय “ज़्यादातर लोग” कहना या “कभी-कभी” के बजाय “हमेशा” कहना गलत होगा।

  • सबूत पर तर्क कीजिए। कोई आयत पढ़ने या किसी किताब से जानकारी देने के बाद उसके बारे में ऐसे सवाल कीजिए या कोई मिसाल बताइए ताकि सुननेवाले खुद सही नतीजे पर पहुँचें। मगर ध्यान रखिए कि आपके सवालों से उन्हें ठेस न पहुँचे।

प्रचार में

प्रचार की तैयारी करते वक्‍त सोचिए कि लोग आपसे किस तरह के सवाल पूछ सकते हैं। खोजबीन करके जवाब तैयार रखिए। अगर प्रचार में कोई आपसे ऐसा सवाल पूछता है जिसका जवाब आप नहीं जानते, तो उससे कहिए कि आप खोजबीन करेंगे और दोबारा आकर जवाब देंगे।

    हिंदी साहित्य (1972-2025)
    लॉग-आउट
    लॉग-इन
    • हिंदी
    • दूसरों को भेजें
    • पसंदीदा सेटिंग्स
    • Copyright © 2025 Watch Tower Bible and Tract Society of Pennsylvania
    • इस्तेमाल की शर्तें
    • गोपनीयता नीति
    • गोपनीयता सेटिंग्स
    • JW.ORG
    • लॉग-इन
    दूसरों को भेजें