वॉचटावर ऑनलाइन लाइब्रेरी
वॉचटावर
ऑनलाइन लाइब्रेरी
हिंदी
  • बाइबल
  • प्रकाशन
  • सभाएँ
  • wp17 अंक 1 पेज 3
  • बाइबल क्यों पढ़ें?

इस भाग के लिए कोई वीडियो नहीं है।

माफ कीजिए, वीडियो डाउनलोड नहीं हो पा रहा है।

  • बाइबल क्यों पढ़ें?
  • प्रहरीदुर्ग यहोवा के राज्य की घोषणा करता है (जनता के लिए)—2017
  • मिलते-जुलते लेख
  • बाइबल से पूरा फायदा पाने के लिए क्या करें?
    खुशी से जीएँ हमेशा के लिए!—ईश्‍वर से जानें
  • पढ़ने में ध्यान लगाए रह
    परमेश्‍वर की सेवा स्कूल से फायदा उठाइए
  • मुझे पढ़ने की क्या ज़रूरत है?
    सजग होइए!–2006
  • दैनिक बाइबल पठन से लाभ प्राप्त करना
    प्रहरीदुर्ग यहोवा के राज्य की घोषणा करता है—1995
और देखिए
प्रहरीदुर्ग यहोवा के राज्य की घोषणा करता है (जनता के लिए)—2017
wp17 अंक 1 पेज 3
एक औरत किताबों की अलमारी से बाइबल निकाल रही है

पहले पेज का विषय | बाइबल पढ़ना फायदेमंद और मज़ेदार कैसे बनाएँ?

बाइबल क्यों पढ़ें?

“मुझे लगता था कि बाइबल समझना बहुत मुश्‍किल होगा।”—जूवी

“मैं सोचती थी कि इसे पढ़ना बहुत बोरिंग होगा।”—क्वीनी

“जब मैंने देखा कि बाइबल कितनी मोटी किताब है, तो इसे पढ़ने की जो थोड़ी-बहुत इच्छा थी, वह भी चली गयी।”—इज़ेक्येल

क्या कभी आपका बाइबल पढ़ने का मन हुआ? लेकिन क्या फिर आपने इसे पढ़ने का खयाल मन से निकाल दिया क्योंकि आपको भी कुछ वैसा ही लगा, जैसे इन लोगों को लगा? बहुत-से लोग सोचते हैं कि बाइबल पढ़ना बहुत मुश्‍किल है। पर क्या आप जानते हैं कि कुछ ऐसे तरीके हैं जिन्हें अपनाने से आपको बाइबल पढ़ने में बहुत मज़ा आ सकता है? और-तो-और बाइबल पढ़ने से आपको ज़िंदगी में ढेरों खुशियाँ मिल सकती हैं। क्या आप जानना चाहेंगे कि इससे आपको और कौन-से फायदे हो सकते हैं?

कुछ लोगों ने बताया है कि उन्हें बाइबल पढ़ने से कैसे फायदा हुआ है। ज़रा उनकी बातों पर ध्यान दीजिए:

इज़ेक्येल, जो करीब 20-22 साल का है, कहता है, “कुछ समय पहले मैं एक ऐसे इंसान की तरह था जो मानो कार चला रहा है, लेकिन यह नहीं जानता कि कहाँ जा रहा है। पर बाइबल पढ़ने से मेरी ज़िंदगी को सही दिशा मिल गयी। इसमें ऐसी सलाह दी गयी हैं, जिन्हें मैं हर दिन अपनी ज़िंदगी में लागू कर सकता हूँ।”

फ्रीडा करीब 25 साल की है। वह कहती है, “पहले मुझे बहुत गुस्सा आता था। लेकिन जब से मैं बाइबल पढ़ने लगी हूँ, मैंने अपने गुस्से पर काबू करना सीखा है। अब लोग मुझसे आसानी से बात कर पाते हैं और मेरे पहले से कहीं ज़्यादा दोस्त हैं।”

करीब 55 साल की यूनेस कहती है, “बाइबल पढ़ने से दिन-ब-दिन मेरी शख्सियत में निखार आता जा रहा है और मैं अपनी बुरी आदतों को भी छोड़ पा रही हूँ।”

बाइबल पढ़ने से इन लोगों को और इनकी तरह लाखों लोगों को कई फायदे हुए हैं। आप भी ये फायदे पा सकते हैं। (यशायाह 48:17, 18) जैसे इसमें दी सलाह से आप अपनी ज़िंदगी में अच्छे फैसले कर सकते हैं, अच्छे दोस्त बना सकते हैं, मुश्‍किलों का सामना कर सकते हैं और सबसे बढ़कर, आप परमेश्‍वर के बारे में सच्चाई जान सकते हैं। बाइबल में दी सलाह परमेश्‍वर की तरफ से है, इसलिए अगर आप इस पर चलेंगे, तो आपको कभी नुकसान नहीं होगा। परमेश्‍वर कभी गलत सलाह नहीं देता।

क्यों न आप इसे पढ़कर देखें? लेकिन आप ऐसा क्या कर सकते हैं, जिससे आपके लिए बाइबल पढ़ना आसान हो सके और मज़ेदार भी?

    हिंदी साहित्य (1972-2025)
    लॉग-आउट
    लॉग-इन
    • हिंदी
    • दूसरों को भेजें
    • पसंदीदा सेटिंग्स
    • Copyright © 2025 Watch Tower Bible and Tract Society of Pennsylvania
    • इस्तेमाल की शर्तें
    • गोपनीयता नीति
    • गोपनीयता सेटिंग्स
    • JW.ORG
    • लॉग-इन
    दूसरों को भेजें