इश्वरशासित समाचार
◆ हंगेरी में ११,२५७ प्रचारकों का नया शिखर प्राप्त हुआ। बाइबल अध्ययनों की संख्या पिछले साल के ५,४०० से ७,२१९ तक बढ़ गयी।
◆ इस्राएल रिपोर्ट करता है कि कुछ भाइयों के घर युद्ध के दौरान अस्त्र हमलों द्वारा क्षतिग्रस्त हो गए थे, लेकिन जिस्मानी तौर पर किसी को चोट नहीं लगी।
◆ लाइबीरिया की कुछ जगहों में, मण्डली के प्रकाशक भारी कठिनाइयों के बावजूद क्षेत्र सेवा में औसतन २० से अधिक घंटे कर रहे हैं। कोत दिवुआर और सियेरा लियोनी शाखाएँ प्रेममय रूप से सहायता दे रहे हैं।
नौ वर्षों में पहली बार, निकारागुआ के भाई मॅनागुआ शहर के एक बड़े स्टेडियम में इकट्ठा मिल सके। शिखर उपस्थिति ११,४०४ थी, और २८३ लोगों ने बपतिस्मा लिया।