वॉचटावर ऑनलाइन लाइब्रेरी
वॉचटावर
ऑनलाइन लाइब्रेरी
हिंदी
  • बाइबल
  • प्रकाशन
  • सभाएँ
  • km 2/95 पेज 3
  • घोषणाएँ

इस भाग के लिए कोई वीडियो नहीं है।

माफ कीजिए, वीडियो डाउनलोड नहीं हो पा रहा है।

  • घोषणाएँ
  • हमारी राज-सेवा—1995
हमारी राज-सेवा—1995
km 2/95 पेज 3

घोषणाएँ

▪ साहित्य भेंट फरवरी: आप पृथ्वी पर परादीस में सर्वदा जीवित रह सकते हैं पुस्तक २५ रुपए के चंदे पर (बड़ा संस्करण ४५ रुपए का है)। जहाँ यह पुस्तक वितरित की गयी है वहाँ पुनःभेंट की जानी चाहिए, और बाइबल अध्ययन शुरू करने का प्रयत्न किया जाना चाहिए। मार्च: युवाओं के प्रश्‍न—व्यावहारिक उत्तर पुस्तक २५ रुपए के चंदे पर (यह पुस्तक अंग्रेज़ी, तमिल, और मलयालम में उपलब्ध है)। दूसरी भाषाओं में कोई भी नयी १९२-पृष्ठ वाली पुस्तकें १५ रुपए के सामान्य चंदे पर पेश की जा सकती हैं। अप्रैल और मई: प्रहरीदु या अक! के लिए अभिदान। अर्ध-मासिक संस्करणों के लिए एक साल का अभिदान ७० रुपए का है। मासिक संस्करणों के लिए एक साल का अभिदान और अर्ध-मासिक संस्करणों के लिए छः महीने का अभिदान ३५ रुपए का है। मासिक संस्करणों के लिए छः महीने का अभिदान नहीं होता है।

सूचना: जिन कलीसियाओं ने अभी तक किसी भी उपरोक्‍त अभियान वस्तुओं का कोई आर्डर नहीं किया है, उन्हें अपने अगले साहित्य आर्डर फ़ार्म (S-AB-14) पर ऐसा करना चाहिए।

▪ सचिव और सेवा ओवरसियर को सभी नियमित पायनियरों की गतिविधि पर पुनर्विचार करना चाहिए। यदि किसी नियमित पायनियर को आवश्‍यक घंटे पूरे करने में कठिनाई हो रही है, तो प्राचीनों को उसे सहायता देने के लिए प्रबन्ध करना चाहिए। सुझावों के लिए, अक्‍तूबर १, १९९३, और अक्‍तूबर १, १९९२ के संस्था के ख़तों (S-201) पर पुनर्विचार कीजिए। साथ ही, अक्‍तूबर १९८६ की हमारी राज्य वकाई (अंग्रेज़ी) के अंतःपत्र के अनुच्छेद १२-२० भी देखिए।

▪ स्मारक समारोह शुक्रवार, अप्रैल १४, १९९५ को आयोजित किया जाएगा। हालाँकि भाषण पहले ही शुरू हो सकता है, कृपया याद रखिए कि स्मारक रोटी और दाखमधु का देना सूर्यास्त से पहले शुरू नहीं होना चाहिए। यह निश्‍चित करने के लिए कि आपके क्षेत्र में सूर्यास्त कब होता है, स्थानीय स्रोतों से पता लगाइए। क्षेत्र सेवा के लिए सभाओं के अलावा अन्य कोई सभा उस तारीख़ को आयोजित नहीं की जानी चाहिए। सामान्यतः यदि आपकी कलीसिया की सभाएँ शुक्रवार को होती हैं, और यदि राज्यगृह उपलब्ध है, तो आप शायद उन्हें बदलकर सप्ताह के किसी दूसरे दिन में रखना चाहें।

▪ अप्रैल २३, १९९५ को, कलीसिया सभाओं, साथ ही साथ सर्किट सम्मेलन और ख़ास सम्मेलन दिन कार्यक्रमों की समाप्ति पर एक घोषणा की जाएगी। यह घोषणा चार-पृष्ठ वाले एक ट्रैक्ट, जिसमें समयोचित संदेश है, के व्यापक वितरण को शुरू करने के ख़ास कार्य के सम्बन्ध में होगी। प्रकाशकों को ऐसे सत्हृदयी लोगों को विशेष ध्यान देने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा, जो उन जटिल समस्याओं पर, जिनका वे सामना करते हैं, गम्भीरता से चिन्तन करते हैं और जो विश्‍वसनीय मार्गदर्शन की तलाश में हैं। हर प्रकाशक, जिसमें मार्च, अप्रैल, और मई से क्षेत्र सेवा शुरू करनेवाले नए जन भी शामिल हैं, पूरा हिस्सा लेना चाहेगा और इस ख़ास अभियान को समर्थन देना चाहेगा।

▪ प्रकाशक जो मार्च, अप्रैल, और मई में सहयोगी पायनियर के तौर पर सेवा करने के इच्छुक हैं, उन्हें अपनी योजनाएँ अभी बनानी चाहिए और अपना निवेदन-पत्र जल्दी दे देना चाहिए। यह प्राचीनों को आवश्‍यक क्षेत्र सेवा प्रबन्ध करने और पर्याप्त साहित्य उपलब्ध करवाने में मदद करेगा। अप्रैल में ज़्यादा से ज़्यादा लोगों को इस गतिविधि में हिस्सा लेने के लिए हम प्रोत्साहित करते हैं।

    हिंदी साहित्य (1972-2025)
    लॉग-आउट
    लॉग-इन
    • हिंदी
    • दूसरों को भेजें
    • पसंदीदा सेटिंग्स
    • Copyright © 2025 Watch Tower Bible and Tract Society of Pennsylvania
    • इस्तेमाल की शर्तें
    • गोपनीयता नीति
    • गोपनीयता सेटिंग्स
    • JW.ORG
    • लॉग-इन
    दूसरों को भेजें