घोषणाएँ
▪ साहित्य भेंट
सितम्बर: आप पृथ्वी पर परादीस में सर्वदा जीवित रह सकते हैं किताब २५ रुपए के चंदे पर (बड़ा संस्करण ४५ रुपए का है)। गृह बाइबल अध्ययन आरम्भ करने की कोशिश की जानी चाहिए।
अक्तूबर: अवेक! या प्रहरीदुर्ग के लिए अभिदान। अर्ध-मासिक संस्करणों के लिए एक साल का अभिदान ७० रुपए का है। मासिक संस्करणों के लिए एक साल का अभिदान और अर्ध-मासिक संस्करणों के लिए छः महीने का अभिदान ३५ रुपए का है। मासिक संस्करणों के लिए छः महीने का अभिदान नहीं होता है।
नवम्बर: जहाँ भी संभव हो, पवित्र शास्त्र का नया संसार अनुवाद (अंग्रेज़ी) को बाइबल—परमेश्वर का वचन या मनुष्य का वचन? (अंग्रेज़ी) के साथ ७५ रुपए के चंदे पर प्रस्तुत किया जाना चाहिए। विकल्पतः, मानवजाति द्वारा परमेश्वर की खोज (अंग्रेज़ी) किताब को ४५ रुपए के चंदे पर पेश किया जा सकता है। जहाँ गृहस्वामी अंग्रेज़ी नहीं जानते हैं वहाँ हमारी राज्य सेवकाई में विशेष भेंट की किताबों के रूप में पहले सूचीबद्ध की गयी कोई भी १९२-पृष्ठ वाली किताब ८ रुपए के चंदे पर पेश की जा सकती है। हमारे पास इस वर्ग की अब भी उपलब्ध किताबों की सूची के लिए अगस्त १९९५ की हमारी राज्य सेवकाई का घोषणाएँ स्तंभ देखिए। क्योंकि कुछ भाषाओं में हमारे पास इस वर्ग की कोई भी किताबों का संग्रह नहीं है, हमारी समस्याएँ या “देख!” ब्रोशर पंजाबी या बंगला जाननेवाले व्यक्तियों को और जीवन का आनन्द लीजिये ब्रोशर उन लोगों को पेश किया जा सकता है जो नेपाली जानते हैं। आपकी युवावस्था—इसका पूरा लाभ उठाना! किताब को मलयालम पसन्द करनेवाले व्यक्तियों को १५ रुपए के चंदे पर पेश किया जा सकता है। कृपया ध्यान दीजिए कि इस किताब को ख़ास दर पर पेश नहीं किया जाना है।
दिसम्बर: वह सर्वश्रेष्ठ मनुष्य जो कभी जीवित रहा किताब, ४५ रुपए के चंदे पर। विकल्पतः, बाइबल कहानियों की मेरी पुस्तक या आप पृथ्वी पर परादीस में सर्वदा जीवित रह सकते हैं किताब उतने ही चंदे पर पेश की जा सकती है (छोटे आकार की सर्वदा जीवित रहना किताब २५ रुपए की है)।
नोट: जिन कलीसियाओं ने ऊपर बताई गयी अभियान वस्तुओं का निवेदन अब तक नहीं किया है, उन्हें अपने अगले साहित्य निवेदन फ़ॉर्म (S-AB-14) पर ऐसा करना चाहिए।
▪ प्रिसाइडिंग ओवरसियर या उसके द्वारा नियुक्त किसी भाई को कलीसिया की लेखा-परीक्षा सितम्बर १ या उसके बाद यथाशीघ्र करनी चाहिए। ऐसा किए जाने पर कलीसिया में घोषणा कीजिए।
▪ जो प्रकाशक अक्तूबर में सहयोगी पायनियर के तौर पर सेवा करने की योजना बना रहे हैं उन्हें अपना आवेदन जल्दी दे देना चाहिए। यह प्राचीनों को साहित्य और क्षेत्र के आवश्यक प्रबन्ध करने में मदद देगा।
▪ प्राचीनों को याद दिलाया जाता है कि फरवरी १, १९९२ की प्रहरीदुर्ग के पृष्ठ १७-१९ पर दिए गए निर्देशों का ऐसे किसी भी बहिष्कृत या वियोजित व्यक्तियों के सम्बन्ध में पालन करें जो बहाल होने के लिए शायद प्रवृत्त हों।
▪ पूना में “आनन्दित स्तुतिकर्ता” ज़िला अधिवेशन के मुख्यालय का नया पता है: Mr. P. Suryavanshi, Flat F-28, Pimple Apartments, Near Post Office, Kasarwadi, Pune, MAH 411 034.