घोषणाएँ
▪ साहित्य भेंट मार्च: ज्ञान जो अनन्त जीवन की ओर ले जाता है पुस्तक, १५ रूपए के चंदे पर। अगर यह अब तक कलीसिया में उपलब्ध नहीं है तो आप पृथ्वी पर परादीस में सर्वदा जीवित रह सकते हैं पुस्तक २५ रुपए के चंदे पर (बड़ा संस्करण ४५ रुपए का है)। अप्रैल और मई: प्रहरीदुर्ग या अवेक! के अभिदान। अर्धमासिक संस्करणों के लिए एक साल का अभिदान ९० रुपए होगा। मासिक संस्करणों के लिए एक साल का अभिदान और अर्धमासिक संस्करणों के लिए छः महीने का अभिदान ४५ रुपए होगा। मासिक संस्करणों के लिए छः महीने का अभिदान नहीं होता है। अगर अभिदान से इंकार किया जाता है, तो पत्रिकाओं की एकल प्रतियों को ४ रुपए के चंदे पर पेश किया जाना चाहिए। जहाँ उचित हो वहाँ पारिवारिक जीवन पुस्तक भी पेश की जा सकती है। जून: ज्ञान जो अनन्त जीवन की ओर ले जाता है पुस्तक, १५ रूपए के चंदे पर। विकल्पतः, आप पृथ्वी पर परादीस में सर्वदा जीवित रह सकते हैं पुस्तक, २५ रुपए के चंदे पर (बड़ा संस्करण ४५ रुपए का है) पेश की जा सकती है। जहाँ उचित हो पारिवारिक जीवन पुस्तक अथवा इन में से किसी भी पुस्तक के साथ उसे पेश किया जा सकता है।
▪ जैसे जनवरी १९९६ की हमारी राज्य सेवकाई के अंक में घोषणा की गई थी, इस साल स्मारक समय के लिए ख़ास जन भाषण ज़्यादातर कलीसियाओं में रविवार, अप्रैल २१ को दिया जाएगा। इस भाषण का शीर्षक है “एक कुटिल पीढ़ी के मध्य निष्कलंक रहना।” जो लोग अप्रैल २ को स्मारक में उपस्थित होते हैं उन्हें आमंत्रित करने के लिए ख़ास प्रयत्न किया जाना चाहिए।
▪ अप्रैल २९, १९९६ से शुरू होते हुए, ज्ञान जो अनन्त जीवन की ओर ले जाता है पुस्तक का कलीसिया पुस्तक अध्ययन में अध्ययन किया जाएगा। इसे मन में रखते हुए, कलीसियाओं के पास पर्याप्त मात्रा में स्थानीय प्रयोग की भाषाओं में पुस्तक की प्रतियाँ होनी चाहिए।
▪ कृपया कुछ प्रकाशनों की संशोधित क़ीमतों पर ध्यान दीजिए जो मार्च १, १९९६ से लागू होंगी:
पायनियर कली. और जनता
डीलक्स बाइबल क्र. १२(संदर्भों सहित, अंग्रेज़ी) १५० रुपए २३० रुपए
डीलक्स बाइबल पॉकेट-साइज़ (अंग्रेज़ी) १५० रुपए २३० रुपए
शास्त्र वचनों पर अंतर्दृष्टि (अंग्रेज़ी) ४०० रुपए ४७० रुपए
शब्दानुक्रमणिका (अंग्रेज़ी) ७५ रुपए १०० रुपए