उपलब्ध साहित्य
सालों के दौरान, “विश्वासयोग्य और बुद्धिमान दास” ने क्षेत्र में इस्तेमाल करने के लिए हमें बढ़िया साहित्य प्रदान किया है। यह सचमुच ‘समय पर भोजन’ साबित हुआ है और इन प्रकाशनों के ज़रिए लाखों लोगों को सच्चाई का यथार्थ ज्ञान प्राप्त करने में मदद दी गयी है। (मत्ती २४:४५) हालाँकि हर महीने हमारी राज्य सेवकाई में सुझायी गयी भेंट का पालन करना अच्छा है, प्रकाशक गृहस्वामियों की ज़रूरतों पर निर्भर करते हुए, पेश करने के लिए अपने साथ अन्य साहित्य भी ले जा सकते हैं। ऐसी पुस्तकों की सूची नीचे दी गयी है जिनका हमारे पास पर्याप्त स्टाक है और हम सभी कलीसियाओं को प्रोत्साहित करते हैं कि वे अपने स्थानीय क्षेत्र में इस्तेमाल की जानेवाली भाषाओं में, कम-से-कम इनमें से कुछ वस्तुओं का एक तर्कसंगत मात्रा में निवेदन करें। प्रकाशकों को प्रोत्साहित किया जाता है कि वे इन्हें अपने व्यक्तिगत पुस्तकालयों के लिए, अपने बाइबल अध्ययनों और पुनःभेंटों को प्रस्तुत करने के लिए, और दर-दर सेवकाई में जहाँ व्यावहारिक हो वहाँ प्रस्तुत करने के लिए साथ रखने के लिए प्राप्त करें।
आप पृथ्वी पर परादीस में सर्वदा जीवित रह सकते हैं, अंग्रेज़ी (बड़ा आकार), गुजराती, बंगला, और मराठी; एकमात्र सच्चे परमेश्वर की उपासना में संयुक्त, तमिल, नेपाली, मराठी, और मलयालम; क्या आपको त्रियेक में विश्वास करना चाहिए?, अंग्रेज़ी, कन्नड़, कोंकणी (दोनों कन्नड़ लिपि और रोमन लिपि), गुजराती, बंगला, मराठी, मलयालम, मिज़ो, तमिल, तेलगू, और हिन्दी; चर्चा के लिए बाइबल विषय, कन्नड़, गुजराती, बंगला, और मराठी; “तेरा राज्य आए,” अंग्रेज़ी, कन्नड़, गुजराती, तमिल, मराठी, और हिन्दी; यहोवा के गवाह बीसवीं शताब्दी में, अंग्रेज़ी, कन्नड़, गुजराती, बंगला, तमिल, तेलगू, मराठी, मलयालम, और हिन्दी; यहोवा के गवाह—विश्व भर में संयुक्त रूप से परमेश्वर की इच्छा पूरी करते हैं, अंग्रेज़ी, गुजराती, तमिल, तेलगू, नेपाली, मराठी, मलयालम, और हिन्दी; युवाओं के प्रश्न—व्यावहारिक उत्तर और आपकी युवावस्था—इसका पूरा लाभ उठाना, तमिल और मलयालम; लहू आपके जीवन को कैसे बचा सकता है, अंग्रेज़ी, कन्नड़, तमिल, तेलगू, मराठी, मलयालम, और हिन्दी। हमारे पास अधिकांश भाषाओं में नियमित रूप से इस्तेमाल किए जानेवाले ब्रोशरों का भी पर्याप्त स्टाक है जो इस महीने की भेंट हैं।