वॉचटावर ऑनलाइन लाइब्रेरी
वॉचटावर
ऑनलाइन लाइब्रेरी
हिंदी
  • बाइबल
  • प्रकाशन
  • सभाएँ
  • km 5/97 पेज 7
  • घोषणाएँ

इस भाग के लिए कोई वीडियो नहीं है।

माफ कीजिए, वीडियो डाउनलोड नहीं हो पा रहा है।

  • घोषणाएँ
  • हमारी राज-सेवा—1997
हमारी राज-सेवा—1997
km 5/97 पेज 7

घोषणाएँ

▪ साहित्य भेंट मई: प्रहरीदुर्ग या सजग होइए! के अभिदान। अर्धमासिक संस्करणों के लिए एक-साल का अभिदान ९० रुपए है। मासिक संस्करणों के लिए एक-साल का अभिदान और अर्धमासिक संस्करणों के लिए छः महीने का अभिदान ४५ रुपए है। मासिक संस्करणों के लिए छः महीने का अभिदान नहीं होता है। अगर अभिदान से इन्कार किया जाता है, तो पत्रिकाओं की एकल प्रतियों को ४ रुपए प्रति के चंदे पर पेश किया जाना चाहिए। जहाँ उचित हो, वहाँ ब्रोशर परमेश्‍वर हमसे क्या माँग करता है? ६ रुपए के चंदे पर पेश किया जा सकता है। अभिदान लेते वक़्त, कृपया याद रखिए कि पंजाबी और उर्दू को छोड़ (जिनमें यह मासिक है), प्रहरीदुर्ग अब सभी भारतीय भाषाओं और नेपाली में अर्धमासिक है। सजग होइए! तमिल और मलयालम में अर्धमासिक है, लेकिन कन्‍नड़, गुजराती, तेलगू, नेपाली, मराठी, और हिंदी में मासिक है। सजग होइए! की त्रैमासिक वितरक प्रतियाँ कलीसियाओं के लिए उर्दू, पंजाबी, और बंगला में उपलब्ध हैं, परंतु इन तीनों भाषाओं में व्यक्‍तिगत अभिदान उपलब्ध नहीं है। जून: ज्ञान जो अनन्त जीवन की ओर ले जाता है पुस्तक २० रुपए के चंदे पर। गृह बाइबल अध्ययन शुरू करने पर ध्यान केंद्रित कीजिए। जुलाई और अगस्त: निम्नलिखित किसी भी ३२-पृष्ठवाले ब्रोशर को ६ रुपए के चंदे पर पेश किया जा सकता है: अनन्त काल तक पृथ्वी पर जीवन का आनन्द लीजिये!, क्या आपको त्रियेक में विश्‍वास करना चाहिए?, क्या परमेश्‍वर वास्तव में हमारी परवाह करता है?, जब आपके किसी प्रियजन की मृत्यु हो जाती है (अंग्रेज़ी), जीवन का उद्देश्‍य क्या है—आप इसे कैसे पा सकते हैं?, “देख! मैं सब कुछ नया कर देता हूँ,” परमेश्‍वर हमसे क्या माँग करता है?, वह परमेश्‍वरीय नाम जो सर्वदा तक बना रहेगा (अंग्रेज़ी), वह शासन जो प्रमोदवन लाएगा, और हमारी समस्याएँ—उन्हें हल करने में कौन हमारी मदद करेगा?

▪ उपलब्ध नए प्रकाशन: अपनी सेवकाई को पूरा करने के लिए संगठित —मराठी

बाइबल की मूल शिक्षाएँ —हिंदी

▪ उपलब्ध नई ऒडियोकैसॆट:

राज्य गीत गाना —अंग्रेज़ी

इस ७६-मिनट की रिकॉर्डिंग में ऑरकेस्ट्रा की संगत के साथ गाए हुए गीत हैं। कुछ एकल गीत अनुभवी भाइयों ने संगत के साथ गाए हैं, अन्य अमरीका के बेथेल परिवार के सदस्यों के एक गायक-दल ने गाए हैं, और एक बेथेल की बहनों के एक दल ने गाया है। ये इस बात के नमूने का काम करेंगे कि हमारे कुछ राज्य गीतों को कैसे गाएँ, साथ ही इन्हें सुनना आनंददायक और प्रोत्साहक होगा। यह सुननेवालों को शब्द सुनने, उन पर मनन करने, और शायद उन्हें याद करने का भी अवसर दे। प्रत्येक कैसॆट का मूल्य पायनियरों के लिए ५५ रुपए और प्रकाशकों और जनता के लिए ६५ रुपए है।

▪ उपलब्ध नई विडियोकैसॆट:

पृथ्वी की छोर तक —अंग्रेज़ी

यह ४२-मिनट का विडियो, जो कि गिलियड नामक वॉचटावर बाइबल स्कूल की ५०वीं वर्षगाँठ के ख़ास अवसर पर निकाला गया है, दर्शकों का परिचय गिलियड की पहली कक्षा के सदस्यों से कराता है, ९५वीं कक्षा के क्लासरूम के दृश्‍य दिखाता है, मिशनरी जीवन की एक झलक दिखाता है, और स्कूल की उपलब्धियों और विश्‍वव्यापी प्रचार कार्य पर हुए इसके असर की चर्चा करता है। प्रत्येक कैसॆट का मूल्य पायनियरों के लिए १५० रुपए और प्रकाशकों और जनता के लिए २०० रुपए है।

    हिंदी साहित्य (1972-2025)
    लॉग-आउट
    लॉग-इन
    • हिंदी
    • दूसरों को भेजें
    • पसंदीदा सेटिंग्स
    • Copyright © 2025 Watch Tower Bible and Tract Society of Pennsylvania
    • इस्तेमाल की शर्तें
    • गोपनीयता नीति
    • गोपनीयता सेटिंग्स
    • JW.ORG
    • लॉग-इन
    दूसरों को भेजें