घोषणाएँ
▪ साहित्य भेंट फरवरी: पुस्तक आप पृथ्वी पर परादीस में सर्वदा जीवित रह सकते हैं, २५ रुपए के चंदे पर (बड़ा आकार ४५ रुपए का है) या संस्था द्वारा सूचीबद्ध आधी-क़ीमत या विशेष दर की कोई भी पुरानी १९२-पृष्ठवाली पुस्तक। जहाँ स्थानीय भाषा में ऐसी कोई भी पुस्तक उपलब्ध नहीं है, वहाँ ज्ञान या पारिवारिक सुख पुस्तकों को २० रुपए प्रति के चंदे पर पेश किया जा सकता है। मार्च: पुस्तक ज्ञान जो अनन्त जीवन की ओर ले जाता है २० रुपए के चंदे पर। गृह बाइबल अध्ययन शुरू करने पर ध्यान केंद्रित कीजिए। अप्रैल व मई: प्रहरीदुर्ग या सजग होइए! के लिए अभिदान।
▪ मई ४, १९९८ के सप्ताह से शुरू होते हुए और सितंबर १४, १९९८ के सप्ताह तक, सब लोगों के लिए एक किताब, क्या परमेश्वर वास्तव में हमारी परवाह करता है?, और परमेश्वर हमसे क्या माँग करता है? ब्रोशरों का कलीसिया पुस्तक अध्ययन में एक के बाद एक करके अध्ययन किया जाएगा।
▪ सचिव और सेवा ओवरसियर को सभी नियमित पायनियरों की गतिविधि पर पुनर्विचार करना चाहिए। यदि किसी को आवश्यक घंटों को पूरा करने में कठिनाई हो रही है, तो प्राचीनों को इनकी सहायता करने का प्रबंध करना चाहिए। सुझावों के लिए, संस्था के अक्तूबर १, १९९३ और अक्तूबर १, १९९२ के पत्रों (S-201) पर पुनर्विचार कीजिए। अक्तूबर १९८६ की हमारी राज्य सेवकाई (अंग्रेज़ी) के अंतःपत्र के अनुच्छेद १२-२० भी देखिए।
▪ प्राचीनों के निकाय को इस बात की जानकारी होनी चाहिए कि जब कलीसिया स्थानीय सम्मेलनों में उपस्थित होती है तो निम्नलिखित समंजनों की आवश्यकता होती है: जब एक ख़ास सम्मेलन दिन कार्यक्रम नियत होता है, तो कलीसिया को पूरे सप्ताह अपनी सभी सामान्य सभाएँ रखनी चाहिए, केवल जन-सभा और प्रहरीदुर्ग अध्ययन को रद्द किया जाता है। जब एक सर्किट सम्मेलन में उपस्थित होना तय किया गया हो, तब कलीसिया ईश्वरशासित सेवकाई स्कूल और सेवा सभा भी रद्द करेगी; उस सप्ताह स्थानीय रूप से केवल कलीसिया पुस्तक अध्ययन आयोजित किया जाएगा।