घोषणाएँ
◼ अगस्त के लिए साहित्य पेशकश: नीचे दिए 32-पेज के ब्रोशरों में से कोई भी दिया जा सकता है: क्या आपको त्रियेक में विश्वास करना चाहिए?, क्या परमेश्वर वास्तव में हमारी परवाह करता है?, जब आपका कोई अपना मर जाए, जागते रहो!, जीवन का उद्देश्य क्या है?—आप इसे कैसे पा सकते हैं?, मरने पर हमारा क्या होता है? (अंग्रेजी), और वह शासन जो प्रमोदवन लाएगा। सितंबर: बाइबल असल में क्या सिखाती है? पहली मुलाकात में ही बाइबल अध्ययन शुरू करने की खास कोशिश कीजिए। अगर घर-मालिक के पास पहले से यह किताब है, तो उसे बताइए कि वह इस किताब से कैसे फायदा पा सकता है। इसके लिए कुछ मिनटों में बाइबल अध्ययन का प्रदर्शन दिखाइए। अक्टूबर: प्रहरीदुर्ग और सजग होइए! पत्रिकाएँ। अगर कोई दिलचस्पी दिखाता है, तो बाइबल अध्ययन शुरू करने के मकसद से उसे ट्रैक्ट, क्या आप बाइबल के बारे में और ज़्यादा जानना चाहते हैं? पेश कीजिए और उस पर चर्चा कीजिए। नवंबर: महान शिक्षक से सीखिए (अँग्रेज़ी) किताब पेश कीजिए। अगर कोई कहता है कि उसके बच्चे नहीं हैं, तो उसे जागते रहो! ब्रोशर पेश कीजिए।
◼ सितंबर का महीना सहयोगी पायनियर सेवा करने के लिए बढ़िया रहेगा क्योंकि इसमें पाँच शनिवार-रविवार हैं।
◼ प्राचीनों को याद दिलाया जाता है कि वे फरवरी 1, 1992 की प्रहरीदुर्ग के पेज 17-19 पर दी हिदायतों के मुताबिक, उन लोगों से मुलाकात करें जिन्हें कलीसिया से बहिष्कृत किया गया है या जिन्होंने खुद कलीसिया से नाता तोड़ लिया है, मगर अब वापस आना चाहते हैं।
◼ उपलब्ध नए प्रकाशन:
वॉच टावर पब्लिकेशन्स् इंडैक्स 1992-2005 —अमेरिकन साइन लैंग्वेज (यह पुस्तिका, अमेरिकन साइन लैंग्वेज में उपलब्ध किताबों-पत्रिकाओं की इंडैक्स है।)
चेला बनाओ —नेपाली
◼ दोबारा उपलब्ध प्रकाशन:
महान शिक्षक से सीखिए —अँग्रेज़ी
यहोवा की इच्छा पूरी करने के लिए संगठित —अँग्रेज़ी, कन्नड़, तमिल, तेलगू, मलयालम, हिंदी