घोषणाएँ
▪ नवंबर के लिए साहित्य पेशकश: परमेश्वर का पैगाम—आपके नाम। इस नए ब्रोशर के साथ आगे दिया कोई भी ब्रोशर पेश किया जा सकता है: सब लोगों के लिए एक किताब, संतोष से भरी ज़िंदगी—कैसे हासिल की जा सकती है। दिसंबर: वह सर्वश्रेष्ठ मनुष्य जो कभी जीवित रहा। अगर घर-मालिक के बच्चे हैं, तो बाइबल कहानियों की मेरी मनपसंद किताब पेश कीजिए। जनवरी: बाइबल असल में क्या सिखाती है? अगर घर-मालिक के पास पहले से यह किताब है, तो उसे 192-पेजवाली ऐसी कोई भी किताब पेश की जा सकती है, जो समय के गुज़रते पीली पड़ गयी है या बदरंग हो गयी है। या फिर सन् 1995 से पहले छापी गयी कोई किताब पेश की जा सकती है। फरवरी: पारिवारिक सुख का रहस्य।