घोषणाएँ
◼ अक्टूबर के लिए साहित्य पेशकश: प्रहरीदुर्ग और सजग होइए! पत्रिकाएँ। वापसी भेंट में बाइबल सिखाती है किताब पेश कीजिए या उसकी ज़रूरतों को ध्यान में रखकर उसे परमेश्वर की सुनिए या परमेश्वर की सुनिए और हमेशा जीवित रहिए ब्रोशर पेश कीजिए और बाइबल अध्ययन शुरू करने की कोशिश कीजिए। नवंबर और दिसंबर: इनमें से कोई एक ट्रैक्ट पेश कीजिए: एक खुशहाल नई दुनिया में रहना, क्या आपका जीवन भाग्य के हाथों में है?, क्या दुःख-तकलीफों का कभी अंत होगा?, क्या यह दुनिया विनाश से बचेगी?, बहुत जल्द सारे दुःख दूर होनेवाले हैं!, यहोवा—वह कौन है?, सुखी परिवार का मज़ा लीजिए और हमारे प्यारे मरे हुओं के लिए क्या कोई आशा है? अगर घर-मालिक दिलचस्पी दिखाता है, तो उसे प्रदर्शन करके दिखाइए कि बाइबल अध्ययन कैसे किया जाता है। इसके लिए आप बाइबल सिखाती है किताब या परमेश्वर की सुनिए और परमेश्वर की सुनिए और हमेशा जीवित रहिए, इन दोनों ब्रोशरों में से किसी एक का इस्तेमाल कर सकते हैं। जनवरी और फरवरी: 32-पेजवाले इन ब्रोशरों में से कोई भी एक पेश कीजिए: जब आपका कोई अपना मर जाए, जीवन का उद्देश्य क्या है? आप इसे कैसे पा सकते हैं?, जीवन की शुरूआत—पाँच सवाल—जवाब पाना ज़रूरी, परमेश्वर का पैगाम—आपके नाम और सब लोगों के लिए एक किताब, सुख और शांति की तरफ ले जानेवाला मार्ग। वापसी भेंट में बाइबल सिखाती है किताब पेश कीजिए या उसकी ज़रूरतों को ध्यान में रखकर उसे परमेश्वर की सुनिए या परमेश्वर की सुनिए और हमेशा जीवित रहिए ब्रोशर पेश कीजिए और बाइबल अध्ययन शुरू करने की कोशिश कीजिए।