खुशी की राह
और जानिए
क्या आपने कभी सोचा है?
मेरा परिवार सुखी कैसे हो सकता है?
मैं अच्छे दोस्त कैसे पा सकता हूँ और खुद एक अच्छा दोस्त कैसे बन सकता हूँ?
मेरे अपने जो नहीं रहे, क्या मैं उनसे कभी दोबारा मिल पाऊँगा?
क्या मुझे दुख-तकलीफों से कभी छुटकारा मिलेगा?
क्या एक दिन यह पृथ्वी इंसानों के हाथों तबाह हो जाएगी?
क्या सारे धर्म सच्चे ईश्वर के बारे में बताते हैं?
आप इस तरह के कई सवालों के जवाब पा सकते हैं!
jw.org वेबसाइट पर जाइए। यह वेबसाइट 900 से ज़्यादा भाषाओं में है। यहाँ आपको अलग-अलग विषयों पर बढ़िया जानकारी मिलेगी।
इस वेबसाइट पर आपको कई वीडियो भी मिलेंगे, जिनमें आप देश-विदेश के कई लोगों को जानेंगे, जिन्होंने खुशी की राह पायी है। कुछ लोगों को पहले ड्रग्स की लत थी, तो कुछ ने जेल की सज़ा काटी थी। कुछ तो बड़े-बड़े विद्वान हैं, जैसे वैज्ञानिक और डॉक्टर। ये सब खुशी की राह पर चल पड़े हैं और उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।
jw.org से आप बाइबल और तरह-तरह के प्रकाशन भी मुफ्त में डाउनलोड कर सकते हैं। इनमें से कुछ प्रकाशन हैं:
आपका परिवार खुश रह सकता है
संतोष से भरी ज़िंदगी—कैसे हासिल की जा सकती है
परमेश्वर की तरफ से खुशखबरी!