वॉचटावर ऑनलाइन लाइब्रेरी
वॉचटावर
ऑनलाइन लाइब्रेरी
हिंदी
  • बाइबल
  • प्रकाशन
  • सभाएँ
  • lfb पाठ 6 पेज 20-पेज 21 पैरा. 5
  • जलप्रलय से आठ लोग बचे

इस भाग के लिए कोई वीडियो नहीं है।

माफ कीजिए, वीडियो डाउनलोड नहीं हो पा रहा है।

  • जलप्रलय से आठ लोग बचे
  • बाइबल से सीखें अनमोल सबक
  • मिलते-जुलते लेख
  • नूह का जहाज़
    बाइबल से सीखें अनमोल सबक
  • पूरी धरती पर आयी बाढ़
    बाइबल कहानियों की मेरी मनपसंद किताब
  • नूह का जहाज़
    बाइबल कहानियों की मेरी मनपसंद किताब
  • उसे “सात और लोगों के साथ” बचाया गया
    प्रहरीदुर्ग यहोवा के राज्य की घोषणा करता है—2013
और देखिए
बाइबल से सीखें अनमोल सबक
lfb पाठ 6 पेज 20-पेज 21 पैरा. 5
जब बारिश होने लगी तो जहाज़ पानी पर तैरने लगा

पाठ 6

जलप्रलय से आठ लोग बचे

नूह, उसका परिवार और जानवर जहाज़ से बाहर आ रहे हैं

नूह, उसका परिवार और जानवर जहाज़ में चले गए। फिर यहोवा ने जहाज़ का दरवाज़ा बंद कर दिया और बारिश होने लगी। इतनी बारिश हुई कि जहाज़ पानी पर तैरने लगा। धीरे-धीरे पूरी धरती पानी से भर गयी। सभी बुरे लोग डूबकर मर गए। मगर जहाज़ के अंदर नूह और उसका परिवार बच गया। क्या आप सोच सकते हैं, वे कितने खुश हुए होंगे कि उन्होंने यहोवा की बात मानी?

40 दिन और 40 रात लगातार बारिश होती रही। इसके बाद बारिश रुक गयी। धीरे-धीरे पानी कम होने लगा। आखिर में जहाज़ पहाड़ों के ऊपर जाकर रुक गया। मगर अब भी चारों तरफ पानी था, इसलिए नूह और उसका परिवार तुरंत जहाज़ के बाहर नहीं आ सका।

पानी धीरे-धीरे सूखने लगा। नूह और उसका परिवार एक साल से भी ज़्यादा समय तक जहाज़ के अंदर रहा। फिर यहोवा ने उनसे कहा कि वे जहाज़ से बाहर आ सकते हैं। बाहर आने के बाद वे यहोवा का धन्यवाद करना चाहते थे कि उसने उन्हें बचाया। इसलिए उन्होंने उसे एक भेंट चढ़ायी।

मेघ-धनुष

यहोवा उनकी भेंट से खुश हुआ। उसने वादा किया कि वह फिर कभी जलप्रलय लाकर धरती पर सबकुछ नष्ट नहीं करेगा। उसने आसमान पर पहली बार एक मेघ-धनुष दिखाया जो उस वादे की निशानी था। क्या आपने कभी मेघ-धनुष देखा है?

फिर यहोवा ने नूह और उसके परिवार से कहा कि वे बच्चे पैदा करें और धरती को इंसानों से भर दें।

‘जिस दिन तक नूह जहाज़ के अंदर न गया और जलप्रलय आकर लोगों को बहा न ले गया, तब तक उन्होंने कोई ध्यान न दिया।’—मत्ती 24:38, 39

सवाल: जब यहोवा ने जहाज़ का दरवाज़ा बंद कर दिया तो क्या हुआ? जब हम मेघ-धनुष देखते हैं तो हमें क्या याद करना चाहिए?

उत्पत्ति 7:1–9:17

    हिंदी साहित्य (1972-2025)
    लॉग-आउट
    लॉग-इन
    • हिंदी
    • दूसरों को भेजें
    • पसंदीदा सेटिंग्स
    • Copyright © 2025 Watch Tower Bible and Tract Society of Pennsylvania
    • इस्तेमाल की शर्तें
    • गोपनीयता नीति
    • गोपनीयता सेटिंग्स
    • JW.ORG
    • लॉग-इन
    दूसरों को भेजें