वॉचटावर ऑनलाइन लाइब्रेरी
वॉचटावर
ऑनलाइन लाइब्रेरी
हिंदी
  • बाइबल
  • प्रकाशन
  • सभाएँ
  • w06 3/15 पेज 26
  • शासी निकाय के नए सदस्य

इस भाग के लिए कोई वीडियो नहीं है।

माफ कीजिए, वीडियो डाउनलोड नहीं हो पा रहा है।

  • शासी निकाय के नए सदस्य
  • प्रहरीदुर्ग यहोवा के राज्य की घोषणा करता है—2006
  • मिलते-जुलते लेख
  • गवर्निंग बॉडी के नए सदस्य
    प्रहरीदुर्ग यहोवा के राज्य की घोषणा करता है—2000
  • शासी निकाय का नया सदस्य
    प्रहरीदुर्ग यहोवा के राज्य की घोषणा करता है—2013
  • शासी निकाय का नया सदस्य
    प्रहरीदुर्ग यहोवा के राज्य की घोषणा करता है (अध्ययन)—2019
  • एक ऐतिहासिक सभा
    प्रहरीदुर्ग यहोवा के राज्य की घोषणा करता है—2011
और देखिए
प्रहरीदुर्ग यहोवा के राज्य की घोषणा करता है—2006
w06 3/15 पेज 26

शासी निकाय के नए सदस्य

बुधवार, 24 अगस्त, 2005 की सुबह को, अमरीका और कनाडा के बेथेल परिवारों को वीडियो के ज़रिए एक रोमांचक घोषणा सुनायी गयी। उन्हें बताया गया कि सितंबर 1, 2005 से यहोवा के साक्षियों के शासी निकाय में दो नए सदस्यों को जोड़ा जाएगा। उनके नाम हैं, जॆफ्री डब्ल्यू. जैकसन और एनथनी मॉरिस III।

भाई जैकसन ने फरवरी 1971 में ऑस्ट्रेलिया के तस्मानिया द्वीप में पायनियर सेवा शुरू की थी। फिर जून 1974 में उन्होंने जेनेट (जेनी) से शादी की। इसके कुछ समय बाद, उन्हें खास पायनियर ठहराया गया। सन्‌ 1979 से 2003 तक, उन्होंने दक्षिण प्रशांत महासागर के टूवालू, सामोआ और फिजी द्वीपों में मिशनरी सेवा की। इस दौरान, भाई और बहन जैकसन ने बाइबल साहित्य के अनुवाद के काम में भी काफी मदद दी। सन्‌ 1992 से, भाई जैकसन ने सामोआ में शाखा समिति के सदस्य के तौर पर सेवा की और सन्‌ 1996 से उन्होंने फिजी में भी शाखा समिति के सदस्य के तौर पर काम किया। फिर अप्रैल 2003 में, भाई जैकसन और बहन जेनी अमरीका के बेथेल परिवार के सदस्य बने और उन्होंने ट्रांस्लेशन सर्विसिस डिपार्टमेंट (अनुवाद सेवाएँ विभाग) में अपनी सेवा शुरू की। कुछ समय बाद, भाई जैकसन को शासी निकाय की टीचिंग कमिटी की मदद करने का काम दिया गया।

भाई मॉरिस ने अमरीका में, सन्‌ 1971 में अपनी पायनियर सेवा शुरू की थी। उसी साल के दिसंबर महीने में सूज़न से शादी करने के बाद उन्होंने करीब चार साल तक पायनियर सेवा जारी रखी। मगर पहले बेटे, जॆसी के जन्म के बाद उन्हें पायनियर सेवा छोड़नी पड़ी। फिर कुछ वक्‍त के बाद उनके दूसरे बेटे पॉल का जन्म हुआ। सन्‌ 1979 में भाई मॉरिस ने दोबारा पायनियर के तौर पर अपनी पूरे समय की सेवा शुरू की। और जब जॆसी और पॉल स्कूल जाने लगे तो सूज़न ने भी पायनियर सेवा शुरू कर दी। फिर उनका परिवार अमरीका के रोड आइलैंड और बाद में नॉर्थ कैरोलाइना राज्यों में जाकर बस गया जहाँ प्रचारकों की ज़्यादा ज़रूरत थी। नॉर्थ कैरोलाइना में, भाई मॉरिस सर्किट अध्यक्ष की गैर-हाज़िरी में उनकी ज़िम्मेदारी सँभालते थे। और वहीं उनके दोनों बेटों ने भी पायनियर सेवा शुरू की। जॆसी और पॉल को 19 साल की उम्र में अमरीका के शाखा दफ्तर में सेवा करने के लिए बुलाया गया। इस दौरान, भाई मॉरिस ने सर्किट अध्यक्ष का काम शुरू किया। और फिर सन्‌ 2002 में भाई और बहन मॉरिस को बेथेल बुलाया गया और अगस्त 1 से उन्हें नया काम दिया गया। भाई मॉरिस को पैटरसन में सेवा विभाग में काम दिया गया और बाद में उन्होंने शासी निकाय की सर्विस कमिटी की भी मदद की।

इन दो नए सदस्यों के अलावा शासी निकाय के दूसरे भाई हैं: सी. डब्ल्यू. बार्बर; जे. ई. बार; एस. एफ. हर्ड; एम. एस. लैट; जी. लोश; टी. जरज़; जी. एच. पीयर्स; ए. डी. श्रोडर; डी. एच. स्प्लेन; और डी. सिडलिक। शासी निकाय के ये सभी भाई अभिषिक्‍त मसीही हैं।

    हिंदी साहित्य (1972-2025)
    लॉग-आउट
    लॉग-इन
    • हिंदी
    • दूसरों को भेजें
    • पसंदीदा सेटिंग्स
    • Copyright © 2025 Watch Tower Bible and Tract Society of Pennsylvania
    • इस्तेमाल की शर्तें
    • गोपनीयता नीति
    • गोपनीयता सेटिंग्स
    • JW.ORG
    • लॉग-इन
    दूसरों को भेजें