वॉचटावर ऑनलाइन लाइब्रेरी
वॉचटावर
ऑनलाइन लाइब्रेरी
हिंदी
  • बाइबल
  • प्रकाशन
  • सभाएँ
  • wp18 अंक 1 पेज 3
  • क्या बाइबल की सलाह आज भी काम आ सकती है?

इस भाग के लिए कोई वीडियो नहीं है।

माफ कीजिए, वीडियो डाउनलोड नहीं हो पा रहा है।

  • क्या बाइबल की सलाह आज भी काम आ सकती है?
  • प्रहरीदुर्ग यहोवा के राज्य की घोषणा करता है (जनता के लिए)—2018
  • मिलते-जुलते लेख
  • शुरूआत
    प्रहरीदुर्ग यहोवा के राज्य की घोषणा करता है (जनता के लिए)—2018
  • आधुनिक जीवन के लिए एक व्यावहारिक किताब
    सब लोगों के लिए एक किताब
  • अनुवाद करने में एक बढ़िया मददगार
    प्रहरीदुर्ग यहोवा के राज्य की घोषणा करता है—2005
  • कम्प्यूटर टॆक्नॉलॉजी के प्रति संतुलित दृष्टिकोण बनाए रखना
    हमारी राज-सेवा—1996
और देखिए
प्रहरीदुर्ग यहोवा के राज्य की घोषणा करता है (जनता के लिए)—2018
wp18 अंक 1 पेज 3

क्या बाइबल की सलाह आज भी काम आ सकती है?

कुछ लोग कहते हैं, “नहीं।” एक डॉक्टर ने कहा कि आज के ज़माने में बाइबल से सलाह लेना ऐसा है, मानो आप सन्‌ 1920 की रसायन विज्ञान की किताब से आज के बच्चों को रसायन पढ़ा रहे हैं। उस डॉक्टर की तरह जो बाइबल को नहीं मानते, वे शायद यह भी कहें कि क्या आप सबसे नए मॉडल का कंप्यूटर चलाने के लिए किसी पुराने मॉडल के कंप्यूटर की निर्देश पुस्तिका इस्तेमाल करेंगे। उनका मानना है कि बाइबल जैसी प्राचीन किताब इस नए ज़माने में किसी काम की नहीं।

आज के हाई-टैक ज़माने में भला कोई इतनी पुरानी किताब से सलाह क्यों लेना चाहेगा? आज अनगिनत वेबसाइट और ब्लॉग हैं, जिनमें आए दिन नयी जानकारी दी जाती है। टीवी पर सलाह देनेवाले बड़े-बड़े मनोवैज्ञानिकों, जानी-मानी हस्तियों और लेखकों का ताँता लगा रहता है। दुकानों में ऐसी किताबों का ढेर लगा रहता है, जिनमें समस्याओं को खुद सुलझाने का नुस्खा दिया जाता है।

आज जब हर पल नयी जानकारी मिल रही है, तो लोगों को लगता है कि बाइबल जैसी 2,000 साल पुरानी किताब पढ़ने की क्या ज़रूरत है। क्या वाकई बाइबल से सलाह लेना रसायन की पुरानी किताब या पुराने कंप्यूटर की निर्देश पुस्तिका पढ़ने जैसा है? नहीं। दरअसल, बाइबल की तुलना इन किताबों से करना सही नहीं होगा। विज्ञान और तकनीकी क्षेत्र में बदलाव तेज़ी से हो रहा है, मगर जिन बातों की हर इंसान को ज़रूरत होती है, क्या उनमें कोई बदलाव आया है? जैसे, लोग आज भी ज़िंदगी का मकसद ढूँढ़ रहे हैं और चाहते हैं कि जीवन में खुशहाली हो, भविष्य को लेकर कोई चिंता न हो, पारिवारिक बंधन मज़बूत हो और अच्छे दोस्तों का साथ हो।

इस तरह के कई विषयों पर बाइबल में अच्छी सलाह दी गयी है। बाइबल की एक और खासियत है कि इसे हमारे सृष्टिकर्ता ने लिखवाया है। इसमें ज़िंदगी के हर मामले पर सही मार्गदर्शन दिया गया है और हर मुश्‍किल का सामना करने के लिए सलाह दी गयी है। (2 तीमुथियुस 3:16, 17) इसकी सलाह कभी पुरानी नहीं पड़ती। इसमें लिखा है, “परमेश्‍वर का वचन जीवित है” यानी यह वचन आज भी दमदार है।—इब्रानियों 4:12.

क्या बाइबल के बारे में ये सारी बातें सच हैं? क्या इसकी सलाह आज भी फायदेमंद है या जैसा कई लोग कहते हैं, यह किसी काम की नहीं है? इस प्रहरीदुर्ग पत्रिका में आपको इन सवालों के जवाब मिलेंगे, जो कुछ खास अंकों की शृंखला का पहला अंक है।

    हिंदी साहित्य (1972-2025)
    लॉग-आउट
    लॉग-इन
    • हिंदी
    • दूसरों को भेजें
    • पसंदीदा सेटिंग्स
    • Copyright © 2025 Watch Tower Bible and Tract Society of Pennsylvania
    • इस्तेमाल की शर्तें
    • गोपनीयता नीति
    • गोपनीयता सेटिंग्स
    • JW.ORG
    • लॉग-इन
    दूसरों को भेजें