कैदियों से पत्रव्यवहार करना
१ सभी पेशों के लोगों को राज्य संदेश बताया जा रहा है। किन्तु, कैदियों को गवाही देने के बारे में क्या? बन्दी बनाए गए व्यक्तियों के बारे में कुछ सकारात्मक रिपोर्ट प्राप्त किए गए हैं, जिन्होंने अनुकूल अनुक्रिया दिखाया है। विदेश की कई संस्थाओं में बाइबल अध्ययन और सभाएं चलायी जाती हैं। यह नए शिष्यों का यहोवा के लिए अपने जीवन को समर्पित करने और बपतिस्मा लेने में परिणामित हुआ।
२ कई परिस्थितियों में कैदियों से पत्र-व्यवहार के द्वारा गवाही दी जाती है। इस बारे में, हम यह आवश्यक समझते हैं कि एक चेतावनी दोहराए। यह पाया जाता है कि कुछ कैदियों का, जो दूसरों से पत्र-व्यवहार करना चाहते हैं, संदेहास्पद उद्देश्य हैं। जब कि कैदियों को लिखना, शास्त्रीय जानकारी और प्रोत्साहन या बाइबल साहित्य जैसे जरूरी हो, देना उचित है, पैसा या व्यक्तिगत भेंट देना ठीक नहीं, चाहे यह पत्रव्यवहारी द्वारा प्रार्थित क्यों न हो।
३ यह दृढ़ता से अनुशंसित किया गया है कि, केवल योग्य भाई ही पुरुष-कैदियों से पत्र-व्यवहार करें। योग्य बहनें महिला-कैदियों को लिखें। मण्डली के वैयक्तिक सदस्यों को अन्धाधुन्ध रीति से कैदखानों की भेंट करना नहीं चाहिए और उसके निवासियों से निकट सम्बन्ध नहीं रखना चाहिए।
४ जब कैदियों की ओर से रुचि दिखायी जाती है, ऐसों का नाम और पता उस मण्डली को देना उचित होगा जो उस विशिष्ट कैदखाने के क्षेत्र में है। वहाँ के योग्य भाई इन कैदियों की भेंट करेंगे और, अगर सम्भव हो, सच्चाई में जो सचमुच दिलचस्पी रखते हैं उनके साथ अध्ययन करेंगे।
५ किन्तु, हम फिर एक बार कह रहे हैं कि कैदियों के साथ सम्पर्क रखते समय सचेत रहना आवश्यक है।