एक बाइबल अध्ययन आरंभ करने के लक्ष्य से लौटना
एक दिलचस्पी दिखानेवाले व्यक्ति का पता लगाने के बाद, इस दिलचस्पी को ज़िंदा रखने में हमारी ओर से अध्यवसायी होने की ज़रूरत है। पुनःभेंट जीवन बचानेवाली बाइबल चर्चें और बाइबल अध्ययन की ओर ले जा सकती है। प्रभावकारी पुनःभेंट करने के लिए इन सुझावों पर ग़ौर करें।
प्रारंभिक भेंट के बाद, आप यह पूछकर एक पुनःभेंट के लिए बुनियाद तैयार कर सकते हैं:
▪“बाइबल परमेश्वर द्वारा उत्प्रेरित है या नहीं इस पर क्या आप ने कभी सोचा है?” वापस आने पर आप कह सकते हैं: “पिछले बार जब मैं यहाँ था, यह सवाल पूछा गया कि क्या बाइबल उत्प्रेरित है या नहीं। इस के लिए काफी सबूत है। मैं आपको कुछ दिलचस्प बात पढ़कर सुनाना चाहता हूँ जिसे मैं ने अपने इस सवाल के पुनर्विचार में पाया।” रीज़निंग किताब के पृष्ठ ६० खोलिए और उपशीर्षक “उत्प्रेरणा के सबूत” के नीचे दिए विभाग को पढ़ें।
२ क्या बाइबल हमारे लिए आज व्यावहारिक है? बाइबल को व्यावहारिक होने के लिए, उसे अपने फ़ायदों का सबूत प्रस्तुत करना चाहिए।
एक पुनःभेंट आरंभ करने के लिए, आप पूछ सकते हैं:
▪“बाइबल की सलाह का किसी व्यक्ति के आचरण पर कैसा प्रभाव होना चाहिए? इफिसियों ४:२३, २४ में पौलुस ने जो कहा हमें दिखाता है कि किस तरह हमारी ज़िंदगी में बाइबल का एक शक्तिशाली प्रभाव हो सकती है।” द बाइबल—गॉड्स् वर्ड ऑर मॅन्ज़? किताब के पृष्ठ १७५ पर परिच्छेद १ के अंत से वह शास्त्रपद सीधा पढ़ें। फिर गृहस्थ से पूछें कि वह पृष्ठ १६३ पर दी गयी तस्वीर में क्या देखता है। “बुद्धिमानों के साथ मेल-जोल रखना हमें बुद्धिमान बनाता है, पर मूर्ख व्यक्तियों के साथ मेल-जोल रखना हमें बुरी तरह प्रभावित करेगा।” फिर, पृष्ठ १६३ पर परिच्छेद २ का आखरी वाक्य पढ़ें। “बाइबल की शाश्वत बुद्धि, जो मानवी समस्याओं के बारे में किसी भी इंसान की अंतर्दृष्टि से ज़्यादा अंतर्दृष्टि प्रदर्शित करती है, साबित करती है कि यह एक कहीं अधिक ऊँचे स्रोत से हमारे पास आया है। मेरे अगले भेंट में, शायद हम अतिरिक्त सबूत पर चर्चा कर सकेंगे कि बाइबल उत्प्रेरित है।”
३ क्यों हमें बाइबल पढ़ना चाहिए? द बाइबल—गॉड्स् वर्ड ऑर मॅन्ज़? किताब से ही इस सवाल के विचार-विमर्श से एक बाइबल अध्ययन शुरू हो सकता है।
एक वार्तालाप आरंभ करने के लिए, आप कह सकते हैं:
▪“आज लोग इतनी समस्याओं का सामना कर रहे हैं कि अनेक लोग सोचने लगते हैं कि क्या वे कहीं भी भरोसेमंद मार्गदर्शन पा सकते हैं या नहीं। मैं ने बाइबल को प्रोत्साहन और व्यावहारिक मदद का एक असीम स्रोत पाया है। मैं आपको बाइबल में भजन १:१, २ में दिया वादा बताना चाहता हूँ। [शास्त्रपद को पढ़ें और उस पर संक्षिप्त टिप्पणी दें.] द बाइबल—गॉड्स् वर्ड ऑर मॅन्ज़? किताब बाइबल की विश्वसनीयता में विश्वास बढ़ाती है और साथ ही बाइबल में पायी व्यावहारिक सलाह की ओर हमारा ध्यान आकर्षित करके उसे हमारी रोज़मर्रा ज़िंदगी में लागू करती है। मसलन, पृष्ठ १७० पर परिच्छेद २३ के ऊपर उपशीर्षक ‘सिद्धांत जो असल में सफल होते हैं’ पर ध्यान दें।” परिच्छेद २३-२६ को इस्तेमाल करके बाइबल अध्ययन इंतज़ाम को प्रदर्शित करें। “अगले सप्ताह मैं इस सवाल पर ग़ौर करना चाहता हूँ कि बाइबल से लाभ पाने के लिए हमें क्या करना चाहिए?”
४ पृथ्वी के सभी राष्ट्रों में अब बखूबी से दी जा रही गवाही में हिस्सा लेने के लिए समय का बुद्धिमानी से उपयोग करें। (प्रेरित. २०:२१ से तुलना करें.) बाइबल अध्ययन आरंभ करने के लक्ष्य के साथ पुनःभेंट करना उन लोगों के लिए अनन्तकालिक जीवन सूचित कर सकता है जिन्हें हम सुसमाचार सुनाते हैं।