वॉचटावर ऑनलाइन लाइब्रेरी
वॉचटावर
ऑनलाइन लाइब्रेरी
हिंदी
  • बाइबल
  • प्रकाशन
  • सभाएँ
  • km 6/95 पेज 3
  • अपने समय का सदुपयोग कीजिए

इस भाग के लिए कोई वीडियो नहीं है।

माफ कीजिए, वीडियो डाउनलोड नहीं हो पा रहा है।

  • अपने समय का सदुपयोग कीजिए
  • हमारी राज-सेवा—1995
  • मिलते-जुलते लेख
  • समय का सदुपयोग कीजिए
    हमारी राज-सेवा—1999
  • क्या आप अपनी मसीही सेवा अच्छी तरह पूरी कर रहे हैं?
    प्रहरीदुर्ग यहोवा के राज्य की घोषणा करता है (अध्ययन)—2019
  • उपयुक्‍त समय को कैसे ख़रीदें
    हमारी राज-सेवा—1996
  • प्रचार का काम असरदार तरीके से कीजिए
    हमारी राज-सेवा—1998
और देखिए
हमारी राज-सेवा—1995
km 6/95 पेज 3

अपने समय का सदुपयोग कीजिए

यहोवा समय का ध्यान रखनेवाला है। वह चाहता है कि हम भी समय का ध्यान रखें। अपने संगठन के ज़रिए वह हमारी मदद करता है कि हम समय का ध्यान रखनेवाले हों। हमसे “प्रभु के काम में हमेशा अत्यधिक रूप से व्यस्त रहने” का आग्रह किया गया है। (१ कुरि. १५:५८, NW) इस तरह, हम यहोवा की सेवा में अधिक प्रभावकारी हो सकते हैं।

२ हम सब के पास हर हफ़्ते उतना ही समय होता है—१६८ घंटे। हम अपने समय का कितना सदुपयोग करते हैं? क्या हम दर्शाते हैं कि हम वास्तव में जानते हैं कि यहोवा के दृष्टिकोण से यह कौन-सा समय है? क्या हम अनावश्‍यक गतिविधियों से विकर्षित हो रहे हैं?

३ हमारा सुव्यवस्थित होना महत्त्वपूर्ण है। अनेक लोग प्राथमिकता-सूची बनाए रखने की कोशिश करते हैं। हर एक कार्य अपने महत्त्व के अनुसार सूची में लिखा जाता है। इसे कैसे निर्धारित किया जा सकता है? बाइबल कहती है कि एक मनुष्य को “अपने सब परिश्रम में सुखी” होना चाहिए। (सभो. ३:१३) कुछ कार्य दूसरे कार्यों से अच्छे परिणाम लाते हैं। हर एक कार्य के परिणाम के बारे में विचार कीजिए। क्या उस कार्य को ख़त्म करना उल्लेखनीय फ़ायदे लाएगा? क्या आपको अपने परिश्रम का ‘सुख’ मिलेगा? यदि नहीं, तो यह एक उच्च-प्राथमिकता का कार्य नहीं होगा।

४ हमारी सेवकाई में: जब दूसरे सेवा के लिए सभाओं में समय पर आते हैं, निर्देशनों को ध्यानपूर्वक सुनते हैं, और क्षेत्र को तुरन्त चले जाते हैं, तो हम इसका मूल्यांकन करते हैं। हम इंतज़ार करते रहने के बजाय प्रचार में व्यस्त रहना पसंद करेंगे। पौलुस ने स्पष्टतः अच्छी व्यवस्था की ज़रूरत पर बहुत महत्त्व दिया जब उसने लिखा: “सारी बातें सभ्यता और क्रमानुसार की जाएं।”—१ कुरि. १४:४०.

५ जब हम क्षेत्र सेवा में भाग ले रहे हैं, तब हम रुककर चाय-पानी पीने में बहुमूल्य समय खो सकते हैं। लेकिन, जब मौसम कष्टकर हो तब एक अंतराल हमें ताज़गी और कार्य ज़ारी रखने में मदद देगा। लेकिन, सेवकाई के लिए अलग रखे गए समय के दौरान अनेक भाई, लोगों को गवाही देते रहने में व्यस्त रहना पसंद करते हैं और रुककर चाय-पानी पीते वक़्त भाइयों के साथ मिलने-जुलने से दूर रहते हैं। संतुलन की ज़रूरत है।

६ बाइबल कहती है कि प्रवास के लिए “लगलग भी अपने नियत समयों को जानता है,” और सर्दियों के लिए तैयार होने के लिए चींटी ‘अपना आहार धूपकाल में संचय करती है।’ (यिर्म. ८:७; नीति. ६:६-८) यहाँ समय के सदुपयोग का रहस्य छिपा है। हमें भी ‘अपने नियत समयों को जानना’ है। अत्यधिक सख़्त हुए बिना, हमें समय का ध्यान रखनेवाले बनना चाहिए। हमें न केवल यह जानने की ज़रूरत है कि हमें क्या करना है लेकिन यह भी कि उसे कब करना है। हमें पहले से ध्यानपूर्वक भविष्य के लिए योजना बनाने की आदत विकसित करनी चाहिए, और संभव विलंब के लिए छूट देनी चाहिए। और हमें कुछ गतिविधियों को कम करने के इच्छुक होना चाहिए ताकि कुछ ज़्यादा महत्त्वपूर्ण गतिविधियों, जैसे कि हमारी सभाओं के लिए तैयारी, क्षेत्र सेवकाई, और अन्य ईश्‍वरशासित गतिविधियों के लिए समय निकाल सकें।

७ हम अपने स्वर्गीय पिता, यहोवा परमेश्‍वर के समान होना चाहते हैं, जो हमें सिखाता है कि “हर एक बात का एक अवसर होता है।” (सभो. ३:१) अपने समय का सदुपयोग करने से हम “अपनी सेवा को पूरा कर” सकते हैं।—२ तीमु. ४:५.

    हिंदी साहित्य (1972-2025)
    लॉग-आउट
    लॉग-इन
    • हिंदी
    • दूसरों को भेजें
    • पसंदीदा सेटिंग्स
    • Copyright © 2025 Watch Tower Bible and Tract Society of Pennsylvania
    • इस्तेमाल की शर्तें
    • गोपनीयता नीति
    • गोपनीयता सेटिंग्स
    • JW.ORG
    • लॉग-इन
    दूसरों को भेजें