अंतर्दृष्टि से प्रचार कीजिए
अंतर्दृष्टि होने के लिए आवश्यक है कि हम जिन लोगों को प्रचार करते हैं उनके बारे में कुछ बातें समझें। क्यों? क्योंकि लोगों के हृदय तक पहुँचने में हमारी सफलता, उन्हें आकर्षक लगनेवाले तरीक़े से राज्य संदेश प्रस्तुत करने की हमारी योग्यता पर निर्भर करती है। जनवरी के महीने में, हम विभिन्न बाइबल अध्ययन किताबें पेश करेंगे जो शायद कलीसिया के पास अब भी हों। अन्यथा, प्रकाशक अपना पारिवारिक जीवन आनन्दित बनाना किताब प्रयोग कर सकते हैं, यद्यपि इसे तेलगू में छोड़ ख़ास दर पर पेश नहीं किया जाना है। निम्नलिखित सुझाव सहायक हो सकते हैं।
२ अगर आप “आपके लिए आनन्द का सुसमाचार” किताब पेश करने का चुनाव करते हैं, तो आप पृष्ठ ४ के चित्र का ज़िक्र करते हुए कह सकते हैं:
▪“यह पृथ्वी के लिए परमेश्वर के उद्देश्य के बारे में बाइबल जो सिखाती है, उसकी एक कलाकार की कल्पना है। आपको क्या लगता है कि परादीस पृथ्वी पर जीने के लिए आप से और आपके परिवार से क्या माँग की जाएगी? [प्रतिक्रिया के लिए रुकिए।] बाइबल दिखाती है कि सच्ची शान्ति और सुरक्षा जल्द ही पूरी पृथ्वी पर एक वास्तविकता होगी और कि परादीस पुनःस्थापित किया जाएगा। [भजन ३७:१०, ११ पढ़िए।] यह किताब आपको दिखा सकती है कि परमेश्वर जो करेगा उससे लाभ प्राप्त करने के लिए आपको क्या करने की ज़रूरत है। मैं चाहूँगा कि आप यह प्रति रखें।” उसके बाद किताब पेश कीजिए, शायद किसी और किताब के साथ जिसे ख़ास दर पर पेश किया जा रहा है।
३ अगर आप “क्या यही जीवन सब कुछ है?” किताब पेश कर रहे हैं, तो आप कुछ ऐसा कह सकते हैं:
▪“संसार-भर में लाखों लोग सुख की इच्छा करते हैं, जो उसे पाने के उनके सब प्रयासों के बावजूद उनसे दूर भागता हुआ प्रतीत होता है। अनेक लोग जीवन को केवल कुछ ही अल्पकालिक सालों तक जीना, बच्चों का पालन-पोषण करना, और मौत आने से पहले सर्वोत्तम बातों की आशा करना समझते हैं।” इसके बाद, पृष्ठ १७४ पर अनुच्छेद १ से ४ के कुछ विचारों को बाँटिए, भजन ३७:११ पढ़िए, और संक्षिप्त रूप से दिखाइए कि परमेश्वर का उद्देश्य है कि एक नए संसार की, एक परादीस की रचना करे जिसका वर्णन पृष्ठ १७०-७१ पर किया गया है। ऐसा एक सवाल पूछने के द्वारा गृहस्वामी की टिप्पणियाँ लीजिए: “इस प्रत्याशा के बारे में आप कैसा महसूस करते हैं?” प्रतिक्रिया के लिए रुकिए और केवल उसी किताब को ८ रुपए में, या अन्य किसी पुरानी किताब के साथ १६ रुपए के चंदे पर पेश कीजिए।
४ अगर गृहस्वामी की बाइबल ज्ञान की पृष्ठभूमि है, तो आप किसी अनसुलझी सामाजिक समस्या के बारे में वर्तमान समाचार से बात करना शुरू कर सकते हैं, और “तेरा राज्य आए” किताब का प्रयोग करते हुए पूछ सकते हैं:
▪“क्या आपको लगता है कि संसार के नेता इस समस्या को किसी दिन सुलझा सकेंगे? [प्रतिक्रिया के लिए रुकिए और फिर धन्यवाद कीजिए।] हम सभी एक ऐसे संसार में जीना पसन्द करेंगे जहाँ इस प्रकार की समस्या मौजूद नहीं है। यह परमेश्वर की उस सरकार के शासन के अधीन एक वास्तविकता बन जाएगी जिसके लिए हम प्रार्थना करते हैं।” यह दिखाने के लिए कि शान्ति और सुरक्षा आख़िरकार कैसे प्राप्त होगी यशायाह ३२:१७, १८ पढ़िए। साथ ही पृष्ठ ५ पर शुरू होनेवाला पहला अनुच्छेद पढ़िए, और समझाइए कि यह किताब शास्त्रीय प्रमाण देती है कि परमेश्वर पृथ्वी के लिए जो प्रतिज्ञा करता है वह निकट भविष्य में सच होगी। इसी एक किताब को, या अगर उचित हो तो, इसके साथ दूसरी किताब को भी पेश कीजिए।
५ अगर आप “अपना पारिवारिक जीवन आनन्दित बनाना” किताब का प्रयोग करते हुए एक संक्षिप्त प्रस्तुति देना चाहेंगे, तो आप किताब का पृष्ठ ४ खोलकर पूछ सकते हैं:
▪“क्या पारिवारिक प्रबन्ध इसके मूल्यों पर आज के हमले से बच सकता है?” गृहस्वामी की प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद दीजिए और फिर पृष्ठ ५ पर पहले अनुच्छेद को पढ़िए। इस पुस्तक को १५ रुपए के चंदे पर पेश कीजिए। (तेलगू संस्करण ८ रुपए के ख़ास दर पर पेश किया जा सकता है।)
६ अच्छी अंतर्दृष्टि हमें समर्थ करेगी कि जिन लोगों से हम मिलते हैं उनकी ज़रूरतों और रुचियों को समझें। नीतिवचन १६:२३ हमें इसके बारे में यह कहकर आश्वस्त करता है: “बुद्धिमान का मन उसके मुंह पर भी बुद्धिमानी [“अंतर्दृष्टि,” NW] प्रगट करता है, और उसके वचन में विद्या रहती है।”