पेश करने के लिए नया ब्रोशर!
1. नवंबर में हम लोगों को कौन-सा साहित्य पेश करेंगे और इस साहित्य का मकसद क्या है?
सन् 2009 के हमारे ज़िला अधिवेशन “जागते रहो!” में एक नया ब्रोशर रिलीज़ किया गया था, जिसका शीर्षक था परमेश्वर का पैगाम—आपके नाम। नवंबर महीने में पूरी दुनिया की मंडलियाँ पहली बार इस ब्रोशर को पेश करेंगी। इस साहित्य से हमारे इलाके के लोगों को क्या फायदा होगा? ज़्यादातर लोग, खासकर वे जो गैर-ईसाई धर्म के हैं, बाइबल के बारे में बहुत कम जानकारी रखते हैं। इसलिए इस ब्रोशर के पेज 3 में समझाया गया है कि यह ब्रोशर “पूरी बाइबल का सारांश” जानने के लिए तैयार किया गया है।
2. हम इस ब्रोशर को कैसे पेश कर सकते हैं?
2 इसे कैसे पेश करें: ईसाई जगत के किसी इंसान से मिलने पर हम कुछ इस तरह कह सकते हैं: “हम इस आयत पर आपकी राय जानना चाहते हैं। [2 तीमुथियुस 3:16 पढ़िए।] जब हम लोगों से बात करते हैं, तो कई लोग यहाँ लिखे इन शब्दों से सहमत होते हैं; दूसरे कहते हैं कि बाइबल सिर्फ एक अच्छी किताब है और कुछ नहीं। बाइबल के बारे में आप क्या सोचते हैं? [जवाब के लिए रुकिए।] चाहे हमारे धार्मिक विश्वास जो भी हों, अच्छा होगा अगर हम खुद बाइबल की जाँच करें। [पेज 3 पर दिया शुरूआती पैराग्राफ पढ़िए।] इस ब्रोशर में कम शब्दों में और रोमांचक तरीके से बाइबल का सारांश दिया गया है। इसे पढ़ते आप एक दिलचस्प बात पाएँगे कि पूरे बाइबल का एक विषय और संदेश है।”
3. खासकर ऐसे इलाके में जहाँ ज़्यादातर गैर-ईसाई रहते हैं, हम कौन-सी दूसरी पेशकश इस्तेमाल कर सकते हैं?
3 एक दूसरा सुझाव, जिसे आप खासकर उन लोगों से बात करते वक्त इस्तेमाल कर सकते हैं, जो गैर-ईसाई हैं लेकिन जो बाइबल की इज़्ज़त करते हैं: “क्या आपको लगता है कि परमेश्वर उन अच्छे लोगों की परवाह करता है जिन्हें अकसर अन्याय और ज़ुल्म का सामना करना पड़ता है? [जवाब के लिए रुकिए।] क्या मैं आपको बाइबल से एक वचन पढ़कर सुना सकता हूँ, जो बताता है कि परमेश्वर ऐसे लोगों को कैसी राहत पहुँचाने का वादा करता है? [अगर घर-मालिक राज़ी होता है, तो भजन 37:11 पढ़िए।] आपको क्या लगता है, जब यह भविष्यवाणी पूरी होगी तब इस धरती पर कैसे हालात होंगे? [जवाब के लिए रुकिए।] यह उस आशा और दिलासा का एक उदाहरण है जो बाइबल सभी संस्कृति और धर्म के लोगों को देती है।” पेज 3 में सबसे ऊपर दिया पैराग्राफ पढ़िए और ब्रोशर पेश कीजिए।
4. इस ब्रोशर को हम बाइबल अध्ययन शुरू करने के लिए कैसे इस्तेमाल कर सकते हैं?
4 बाइबल अध्ययन शुरू कीजिए: जब हम घर-मालिक से दोबारा मिलने जाते हैं तो हम उन्हें पिछली बातचीत याद दिला सकते हैं और जिस विषय पर हमने चर्चा की थी उस पर ब्रोशर में दिए एक या दो पैराग्राफ पर चर्चा कर सकते हैं और उस भाग के आखिर में दिए सवालों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। या अगर हमें लगे कि बाइबल सिखाती है किताब पेश करना सही होगा, तो हम घर-मालिक के साथ ब्रोशर के आखिरी पेज पर दी जानकारी पढ़ सकते हैं। इसके बाद उसे किताब दीजिए और पूछिए कि वह किस अध्याय पर चर्चा करना चाहेगा और फिर उस अध्याय में से एक या दो पैराग्राफ पर गौर कीजिए। हमारी दुआ है कि नवंबर महीने में हम सभी यह ब्रोशर पेश करने में जी-जान से हिस्सा लें।