भाइयों और दूसरों के लिए तैयार की गयी हमारी आधिकारिक वेब साइट
यीशु ने आज्ञा दी थी कि हम “सारे जगत में” राज की खुशखबरी का प्रचार करें ताकि “सब राष्ट्रों पर गवाही हो।” (मत्ती 24:14) “अपनी [इस] सेवा को अच्छी तरह पूरा” करने के लिए हमारे संगठन ने watchtower.org, jw-media.org और jw.org को मिलाकर jw.org का एक नया और बेहतर रूप तैयार किया है।—2 तीमु. 4:5.
“सारे जगत में”: आज दुनिया की करीब एक तिहाई आबादी इंटरनेट इस्तेमाल करती है। कई लोगों के लिए, खासकर जवानों के लिए इंटरनेट, जानकारी पाने का एक मुख्य ज़रिया बन गया है। इंटरनेट इस्तेमाल करनेवाले, हमारी वेब साइट पर बाइबल से जुड़े सवालों के सही-सही जवाब पा सकते हैं। इस साइट के ज़रिए वे यहोवा के संगठन के बारे में जान सकते हैं और बाइबल अध्ययन की गुज़ारिश भी कर सकते हैं। इस साइट की बदौलत दुनिया के उन इलाकों में भी खुशखबरी पहुँचायी जा सकती है, जहाँ लोगों को राज का संदेश सुनने का बहुत कम मौका मिलता है।
‘सब राष्ट्र’: “सब राष्ट्रों” को गवाही देने के लिए ज़रूरी है कि हम बाइबल में दी सच्चाइयाँ उनकी भाषा में पेश करें। jw.org पर आपको करीब 400 भाषाओं में जानकारी मिल सकती है। आप पाएँगे कि इतनी भाषाओं में और कोई वेब साइट नहीं है। (कुछ भाषाओं में साइट के सिर्फ कुछ ही हिस्से उपलब्ध हैं।)
इसका अच्छा इस्तेमाल कीजिए: jw.org की यह नयी वेब साइट सिर्फ बाहरवालों को गवाही देने के लिए तैयार नहीं की गयी है बल्कि यह यहोवा के साक्षियों के लिए भी है। अगर आपके पास इंटरनेट की सुविधा है, तो क्यों न आप इस साइट पर जाकर इसके बारे में और जानें। आगे कुछ सुझाव दिए गए हैं कि आप इस वेब साइट का कैसे इस्तेमाल कर सकते हैं।
[पेज 3 पर रेखाचित्र]
(भाग को असल रूप में देखने के लिए प्रकाशन देखिए)
इसे आज़माकर देखिए
1 अपने कंप्यूटर के इंटरनेट ब्राउज़र पर यह पता डालिए: www.pr2711.com
2 अलग-अलग भागों के शीर्षकों, मैन्यू ऑप्शन और लिंक पर क्लिक कीजिए और हमारी वेब साइट के बारे में और जानिए।
3 अगर आपके मोबाइल पर इंटरनेट की सुविधा है तो jw.org देखिए। मोबाइल की छोटी स्क्रीन पर पन्ना भले ही छोटा दिखे लेकिन जानकारी पूरी दी होगी।