मसीही बहनें मेडागास्कर में खुशखबरी ब्रोशर से गवाही दे रही हैं
प्रकाशन कैसे दें
क्या मरे हुओं को दोबारा जीवन मिलेगा? (T-35 ट्रैक्ट)
सवाल कीजिए: आपको क्या लगता है, क्या हम अपने उन रिश्तेदारों से कभी दोबारा मिल पाएँगे, जो अब हमारे बीच नहीं रहे?
आयत पढ़िए: प्रेष 24:15
कहिए: परमेश्वर ने वादा किया है कि वह हमारे अज़ीज़ों को दोबारा ज़िंदा करेगा। यह ट्रैक्ट ऐसे तीन सबूतों पर हमारा ध्यान दिलाता है, जिससे हम यकीन कर सकते हैं कि परमेश्वर वाकई ऐसा करेगा।
क्या मरे हुओं को दोबारा जीवन मिलेगा? (T-35 ट्रैक्ट) आखिरी पेज
सवाल कीजिए: क्या आप जानते हैं कि कुछ किस्म के कछुए 150 साल तक जीते हैं और कुछ पेड़ हज़ारों साल तक, लेकिन इंसान सिर्फ 70 से 80 साल जीता है। आपको क्या लगता है, इसकी क्या वजह हो सकती है?
आयत पढ़िए: उत 3:17-19
कहिए: परमेश्वर की तरफ से खुशखबरी! नाम के इस ब्रोशर के पाठ 6 में शास्त्र से इस सवाल का जवाब दिया गया है।
परमेश्वर की तरफ से खुशखबरी!
कहिए: मैं आपको एक कोर्स के बारे में बताना चाहता हूँ, जो बिलकुल मुफ्त है। इस कोर्स से आप परमेश्वर के बारे में सीख सकते हैं। इस ब्रोशर में बताया है कि पवित्र शास्त्र से कैसे आप अहम सवालों के जवाब जान सकते हैं।
सवाल कीजिए: आप क्या सोचते हैं, परमेश्वर ने धरती क्यों बनायी? आप इस ब्रोशर से इस सवाल का जवाब पा सकते हैं। जैसे कि आप देख सकते हैं कि इस सवाल का जवाब यहाँ बताया गया है। [पाँचवें पाठ के पहले सवाल पर चर्चा कीजिए।]
आयत पढ़िए: भज 37:29
आप इन्हें कैसे देंगे
प्रकाशन देने के जो तरीके ऊपर बताए गए हैं, उनको ध्यान में रखकर सोचिए कि आप अपने तरीके से प्रकाशन कैसे देंगे।