वॉचटावर ऑनलाइन लाइब्रेरी
वॉचटावर
ऑनलाइन लाइब्रेरी
हिंदी
  • बाइबल
  • प्रकाशन
  • सभाएँ
  • mwb16 मई पेज 8
  • JW लाइब्रेरी इस्तेमाल करने के तरीके

इस भाग के लिए कोई वीडियो नहीं है।

माफ कीजिए, वीडियो डाउनलोड नहीं हो पा रहा है।

  • JW लाइब्रेरी इस्तेमाल करने के तरीके
  • हमारी मसीही ज़िंदगी और सेवा — सभा पुस्तिका—2016
  • मिलते-जुलते लेख
  • क्या आप JW लाइब्रेरी इस्तेमाल कर रहे हैं?
    हमारी मसीही ज़िंदगी और सेवा — सभा पुस्तिका—2016
  • एक पूरी लाइब्रेरी आपके हाथ में
    दान किए गए पैसों का इस्तेमाल कैसे किया जाता है?
  • राज-घर की लाइब्रेरी से हमें क्या फायदा हो सकता है?
    आज कौन यहोवा की मरज़ी पूरी कर रहे हैं?
  • प्रचार में अपना हुनर बढ़ाइए—वीडियो दिखाकर लोगों को सिखाइए
    हमारी मसीही ज़िंदगी और सेवा — सभा पुस्तिका—2016
और देखिए
हमारी मसीही ज़िंदगी और सेवा — सभा पुस्तिका—2016
mwb16 मई पेज 8

जीएँ मसीहियों की तरह

JW लाइब्रेरी इस्तेमाल करने के तरीके

अध्ययन के लिए:

  • बाइबल और रोज़ाना वचन पढ़िए

  • इयरबुक, पत्रिकाएँ और दूसरे प्रकाशन पढ़िए। आपने जहाँ तक कोई प्रकाशन पढ़ लिया है, उसे याद रखने के लिए ‘बुकमार्क’ का इस्तेमाल कीजिए

  • सभाओं के लिए तैयारी कीजिए और जवाब पर अलग-अलग रंगों से निशान लगाइए

  • वीडियो देखिए

यहोवा की एक साक्षी बस में सफर करते वक्‍त अपने टैबलेट पर पढ़ रही है

सभाओं के दौरान:

  • भाषण में बतायी जा रही आयतें निकालिए। अगर वक्‍ता दोबारा उन्हीं में से किसी आयत का ज़िक्र करता है, तो ‘अब तक की खोज’ से आप उसे तुरंत निकाल सकते हैं

  • सभाओं में ढेर सारे प्रकाशन उठाकर ले जाने के बजाय, अपने उपकरण से वे सभी प्रकाशन देखिए, जिन पर चर्चा की जा रही है और गीत गाइए। JW लाइब्रेरी में नए गीत भी हैं, जो अभी तक छपे नहीं हैं

यहोवा के साक्षी अपनी सभाओं में JW लाइब्रेरी इस्तेमाल कर रहे हैं

प्रचार करते वक्‍त:

  • जिसे दिलचस्पी है, उसे JW लाइब्रेरी में से कुछ दिखाइए और उसके उपकरण पर यह ऐप और प्रकाशन डाउनलोड करने में उसकी मदद कीजिए

  • ‘खोजिए’ का इस्तेमाल करके बाइबल की कोई आयत निकालिए। आप उस आयत का कोई खास शब्द वहाँ टाइप कर सकते हैं, जिससे वह आयत खुल जाएगी

  • एक वीडियो दिखाइए। अगर बच्चे मिलते हैं, तो आप उन्हें यहोवा के दोस्त बनो में से कोई वीडियो दिखा सकते हैं या अगर आप बाइबल अध्ययन करने का बढ़ावा देना चाहते हैं, तो बाइबल का अध्ययन क्यों करें? वीडियो दिखा सकते हैं। अगर कोई हिंदी भाषा नहीं जानता, तो उसे उसकी भाषा में वीडियो दिखाइए

  • अगर किसी व्यक्‍ति को हिंदी नहीं आती और आपने उसकी भाषा में बाइबल डाउनलोड की है, तो उसे उस भाषा में आयत दिखाइए। इसके लिए पहले वह आयत खोलिए, फिर आयत की संख्या पर टैप कीजिए और उसके बाद वहाँ दिए चिन्हों में से ‘अलग-अलग बाइबल अनुवाद’ का चिन्ह चुनिए। ऐसा करने पर वह आयत उन सभी भाषाओं में एक-साथ दिखायी देगी, जिन भाषाओं में आपने बाइबल डाउनलोड की है

यहोवा के साक्षी एक छोटी लड़की और उसके माता-पिता को वीडियो दिखा रहे हैं
    हिंदी साहित्य (1972-2025)
    लॉग-आउट
    लॉग-इन
    • हिंदी
    • दूसरों को भेजें
    • पसंदीदा सेटिंग्स
    • Copyright © 2025 Watch Tower Bible and Tract Society of Pennsylvania
    • इस्तेमाल की शर्तें
    • गोपनीयता नीति
    • गोपनीयता सेटिंग्स
    • JW.ORG
    • लॉग-इन
    दूसरों को भेजें