इटली में घर-घर प्रचार करते हुए
प्रकाशन कैसे दें
भविष्य के बारे में आपकी क्या राय है? (T-31)
सवाल कीजिए: क्या आप ऐसा भविष्य चाहते हैं जब कोई बीमारी और दुख-तकलीफें नहीं होंगी, हमें अपने काम से खुशी मिलेगी और हम अपने परिवारवालों और दोस्तों के साथ हमेशा तक जीएँगे?
कहिए: यह परचा हमें और जानकारी देता है कि यह कैसे होगा।
सच्चाई सिखाइए
सवाल कीजिए: आज इतनी दुख-तकलीफें क्यों हैं?
आयत पढ़िए: 1यूह 5:19
सच्चाई: शैतान इस दुनिया पर राज कर रहा है।
बाइबल का अध्ययन कैसे होता है?
कहिए: यहोवा के साक्षी मुफ्त में एक कार्यक्रम चलाते हैं जिसमें इन सवालों के जवाब मिलते हैं जैसे, आज इतनी दुख-तकलीफें क्यों हैं? आपका परिवार कैसे खुश रह सकता है? इस छोटे-से वीडियो में समझाया गया है कि यह कार्यक्रम कैसे चलाया जाता है। [बाइबल का अध्ययन कैसे होता है? वीडियो चलाइए।] हम इस प्रकाशन की मदद से चर्चा करते हैं। [अध्ययन करने का एक प्रकाशन दिखाइए और हो सके तो दिखाइए कि हम अध्ययन कैसे करते हैं।]
आप इन्हें कैसे देंगे
प्रकाशन देने के जो तरीके ऊपर बताए गए हैं, उनको ध्यान में रखकर सोचिए कि आप अपने तरीके से प्रकाशन कैसे देंगे।