बढ़ाएँ प्रचार करने का हुनर | प्रचार काम से और ज़्यादा खुशी पाइए
अपने बाइबल विद्यार्थियों को गलत संगत छोड़ना सिखाइए
यहोवा से दोस्ती करने के लिए बाइबल विद्यार्थियों को अच्छे लोगों के साथ वक्त बिताना चाहिए। (भज 15:1, 4) अच्छे दोस्त उन्हें अच्छा काम करने का बढ़ावा देंगे।—नीत 13:20; खुशी पाठ 48.
अपने बाइबल विद्यार्थियों को समझने की कोशिश कीजिए। उनके लिए अपने दुनियावी दोस्तों को छोड़ना आसान नहीं है। इसलिए अध्ययन के अलावा दूसरे दिन भी उनसे बात कीजिए। जैसे, आप उन्हें मैसेज कर सकते हैं, फोन कर सकते हैं या फिर उनसे मिल सकते हैं। जैसे-जैसे वे तरक्की करने लगते हैं, आप उन्हें दूसरे भाई-बहनों के साथ वक्त बिताने के लिए भी बुला सकते हैं। फिर उन्हें अपने पुराने दोस्तों को छोड़ने का दुख नहीं होगा, बल्कि नए दोस्तों को पाने की खुशी होगी। (मर 10:29, 30) आपको भी यह देखकर खुशी होगी कि यहोवा का परिवार बढ़ रहा है।
अपने बाइबल विद्यार्थियों को गलत संगत छोड़ना सिखाइए वीडियो देखिए। फिर सवालों के जवाब दीजिए।
बुरी संगति करने से क्या होता है?—1कुर 15:33
मसीही संगति के बारे में ग्रेस ने क्या सोचा?
अच्छे लोगों से ग्रेस की दोस्ती कराने के लिए नीता ने क्या किया?