वॉचटावर ऑनलाइन लाइब्रेरी
वॉचटावर
ऑनलाइन लाइब्रेरी
हिंदी
  • बाइबल
  • प्रकाशन
  • सभाएँ
  • mwb23 सितंबर पेज 16
  • JW.ORG के मुख्य पेज का इस्तेमाल करके दूसरों को गवाही दीजिए

इस भाग के लिए कोई वीडियो नहीं है।

माफ कीजिए, वीडियो डाउनलोड नहीं हो पा रहा है।

  • JW.ORG के मुख्य पेज का इस्तेमाल करके दूसरों को गवाही दीजिए
  • हमारी मसीही ज़िंदगी और सेवा — सभा पुस्तिका—2023
  • मिलते-जुलते लेख
  • वेबसाइट इस्तेमाल करने के लिए सुझाव
    प्रहरीदुर्ग यहोवा के राज्य की घोषणा करता है (अध्ययन)—2023
  • क्या आपने कभी सोचा है?
    सजग होइए!—2019
  • अध्ययन के लिए सुझाव
    प्रहरीदुर्ग यहोवा के राज्य की घोषणा करता है (अध्ययन)—2023
  • “इसमें बतायी गयी बातें बिलकुल नयी हैं!”
    सजग होइए!—2016
और देखिए
हमारी मसीही ज़िंदगी और सेवा — सभा पुस्तिका—2023
mwb23 सितंबर पेज 16
अलग-अलग भाषाओं में jw.org के मुख्य पेज की तसवीरें, जिनमें तरह-तरह के लेख दिखाए गए हैं।

जीएँ मसीहियों की तरह

JW.ORG के मुख्य पेज का इस्तेमाल करके दूसरों को गवाही दीजिए

हमारी वेबसाइट के मुख्य पेज पर दिए लेख और वीडियो नेकदिल लोगों के लिए होते हैं। (प्रेष 13:48) ये लेख और वीडियो अकसर ऐसे विषयों पर होते हैं, जो खबरों में होते हैं या जिनके बारे में लोग सोच रहे होते हैं या बातें कर रहे होते हैं।

हम jw.org के मुख्य पेज का इस्तेमाल दूसरों को गवाही देने के लिए कर सकते हैं। इसके लिए हमें क्या करना होगा?

  • समय-समय पर वेबसाइट का मुख्य पेज देखिए। ध्यान दीजिए कि मुख्य पेज पर ऊपर और “पेश है” भाग में कौन-से लेख और वीडियो दिए गए हैं। फिर सोचिए कि आप ये लेख और वीडियो उन लोगों को कैसे दिखा सकते हैं, जो हमारे संदेश में दिलचस्पी लेते हैं। (हाल ही में मुख्य पेज पर और क्या-क्या दिया गया था, यह जानने के लिए “और देखिए” पर क्लिक कीजिए।) समय-समय पर वेबसाइट का मुख्य पेज देखने से आप नए-नए तरीकों से लोगों को गवाही दे पाएँगे।

  • मुख्य पेज पर दिए लेखों और वीडियो का इस्तेमाल करके लोगों से बात कीजिए। कई बार मुख्य पेज पर जिन विषयों पर जानकारी दी होती है, उनसे हम जान पाते हैं कि हमारे इलाके के लोग क्या सोच रहे हैं।

  • लोगों को मुख्य पेज दिखाइए। “आपको इनमें से कौन-सा विषय पसंद है” भाग में किसी एक विषय के बारे में बताइए। फिर दिखाइए कि वे उस विषय पर जानकारी कैसे ढूँढ़ सकते हैं।

  • लिंक भेजिए। कुछ लोग शायद हमारे संदेश में दिलचस्पी दिखाएँ, पर आमने-सामने मिलकर बात न करना चाहें। फिर भी वे शायद हमारी वेबसाइट पर जाने को तैयार हों। ऐसे लोगों को मुख्य पेज या उस पर दिए किसी लेख या वीडियो का लिंक भेजने से मत झिझकिए।

    हिंदी साहित्य (1972-2025)
    लॉग-आउट
    लॉग-इन
    • हिंदी
    • दूसरों को भेजें
    • पसंदीदा सेटिंग्स
    • Copyright © 2025 Watch Tower Bible and Tract Society of Pennsylvania
    • इस्तेमाल की शर्तें
    • गोपनीयता नीति
    • गोपनीयता सेटिंग्स
    • JW.ORG
    • लॉग-इन
    दूसरों को भेजें