वॉचटावर ऑनलाइन लाइब्रेरी
वॉचटावर
ऑनलाइन लाइब्रेरी
हिंदी
  • बाइबल
  • प्रकाशन
  • सभाएँ
  • w21 फरवरी पेज 25
  • अच्छी-सी मुस्कान ने किया कमाल!

इस भाग के लिए कोई वीडियो नहीं है।

माफ कीजिए, वीडियो डाउनलोड नहीं हो पा रहा है।

  • अच्छी-सी मुस्कान ने किया कमाल!
  • प्रहरीदुर्ग यहोवा के राज्य की घोषणा करता है (अध्ययन)—2021
  • मिलते-जुलते लेख
  • जवानी से ही अपने सृष्टिकर्ता को याद करना
    प्रहरीदुर्ग यहोवा के राज्य की घोषणा करता है—2000
  • पूरी दुनिया में कार्ट लगाकर प्रचार करने के फायदे
    हमारी मसीही ज़िंदगी और सेवा — सभा पुस्तिका—2018
  • प्यार सच्चे मसीहियों की पहचान है—अनमोल एकता की हिफाज़त कीजिए
    हमारी मसीही ज़िंदगी और सेवा — सभा पुस्तिका—2018
  • मुस्कराइए दिल की खुशी पाइए!
    सजग होइए!–2000
और देखिए
प्रहरीदुर्ग यहोवा के राज्य की घोषणा करता है (अध्ययन)—2021
w21 फरवरी पेज 25

अच्छी-सी मुस्कान ने किया कमाल!

हेलन कार्ट के पास खड़ी है और मुस्कुरा रही है। पास से दो लड़कियाँ गुज़र रही हैं।

फिलीपींस देश के बागिओ शहर में यहोवा के साक्षी बिज़नेस इलाके में कार्ट लगाकर गवाही दे रहे थे। दो लड़कियाँ गुज़र रही थीं। उनकी नज़र कार्ट पर पड़ी। हेलन नाम की एक बहन जो कार्ट के पास खड़ी थी, उन्हें देखकर अच्छे से मुस्कुरायी। वे लड़कियाँ रुकी तो नहीं, लेकिन हेलन की मुस्कुराहट उन्हें याद रही।

उसी दिन जब वे लड़कियाँ बस से घर जा रही थीं, तो उन्हें एक बोर्ड दिखा जिस पर jw.org लिखा हुआ था। उन्हें याद आया कि कार्ट पर ऐसा ही कुछ लिखा था। वे बस से उतरीं और उस इमारत की तरफ बढ़ीं, जिस पर वह बोर्ड लगा हुआ था। वह हमारा राज-घर था। गेट पर लिखा हुआ था कि अलग-अलग मंडलियों की सभाएँ कब-कब होती हैं।

वही दो लड़कियाँ राज-घर में हेलन को देखकर मुस्कुरा रही हैं।

फिर वे लड़कियाँ अगली सभा में गयीं। और सोचिए राज-घर में घुसते ही उन्हें कौन दिखा? हेलन। उसके मुस्कुराते चेहरे को देखते ही वे उसे पहचान गयीं। हेलन कहती है, “दो अनजान लड़कियों को मेरी तरफ आते देख मैं घबरा गयी। मैं सोचने लगी, ‘क्या बात है, वे क्यों मेरी तरफ आ रही हैं?’” लेकिन फिर उन्होंने हेलन को बताया कि वे उसे कैसे पहचानती हैं।

लड़कियों को सभा अच्छी लगी और भाई-बहनों से मिलकर भी अच्छा लगा। उन्हें ऐसा लगा जैसे वे अपनों के बीच हैं। सभा के बाद जब उन्होंने भाई-बहनों को राज-घर की सफाई करते देखा, तो वे भी मदद करना चाहती थीं। उनमें से एक लड़की अब देश छोड़कर जा चुकी है। लेकिन दूसरी लड़की सभाओं में आने लगी और बाइबल अध्ययन करने लगी। यह सब एक अच्छी-सी मुस्कान का कमाल है!

    हिंदी साहित्य (1972-2025)
    लॉग-आउट
    लॉग-इन
    • हिंदी
    • दूसरों को भेजें
    • पसंदीदा सेटिंग्स
    • Copyright © 2025 Watch Tower Bible and Tract Society of Pennsylvania
    • इस्तेमाल की शर्तें
    • गोपनीयता नीति
    • गोपनीयता सेटिंग्स
    • JW.ORG
    • लॉग-इन
    दूसरों को भेजें