-
मत्ती अध्ययन नोट—अध्याय 17पवित्र शास्त्र का नयी दुनिया अनुवाद (अध्ययन बाइबल)
-
-
मछली पकड़ने के लिए काँटा: इनका यूनानी शब्द, मसीही यूनानी शास्त्र में सिर्फ यहीं आता है। मुमकिन है कि डोरी के आखिर में काँटा लगा होता था और उसमें चारा लगाकर उसे पानी में डाला जाता था। मसीही यूनानी शास्त्र की दूसरी आयतों में मछली पकड़ने के लिए जाल का ज़िक्र किया गया है।
चाँदी का एक सिक्का: शा., “स्ताटेर सिक्का,” जो चार-द्राख्मा के बराबर माना जाता है। (अति. ख14 देखें।) यह सिक्का एक शेकेल के बराबर था। दो लोगों को मंदिर के कर के लिए इतनी ही रकम देनी होती थी।—निर्ग 30:13.
-