-
मत्ती अध्ययन नोट—अध्याय 20पवित्र शास्त्र का नयी दुनिया अनुवाद (अध्ययन बाइबल)
-
-
तीसरे घंटे के करीब: यानी सुबह करीब 9 बजे। पहली सदी के यहूदी मानते थे कि दिन के 12 घंटे होते हैं जो सूरज निकलने यानी सुबह करीब 6 बजे से शुरू होता है। (यूह 11:9) इस हिसाब से तीसरा घंटा सुबह करीब 9 बजे होता था, छठा घंटा दोपहर करीब 12 बजे और नौवाँ घंटा करीब 3 बजे होता था। उन दिनों घड़ियाँ नहीं होती थीं, इसलिए अंदाज़े से ही समय बताया जाता था।—यूह 1:39; 4:6; 19:14; प्रेष 10:3, 9.
-