-
मरकुस 11:13पवित्र शास्त्र का नयी दुनिया अनुवाद
-
-
13 दूर से उसकी नज़र एक हरे-भरे अंजीर के पेड़ पर पड़ी। वह यह देखने के लिए उसके पास गया कि शायद उसमें कुछ फल मिल जाएँ। मगर नज़दीक पहुँचने पर उसे पत्तियों को छोड़ कुछ नहीं मिला क्योंकि वह अंजीरों का मौसम नहीं था।
-
-
मरकुस 11:13नयी दुनिया अनुवाद—मसीही यूनानी शास्त्र
-
-
13 दूर से उसकी नज़र एक अंजीर के पेड़ पर पड़ी, जिसमें पत्तियाँ आयी हुई थीं। वह यह देखने के लिए उसके पास गया कि उसे शायद उसमें कुछ फल मिल जाएँ। मगर नज़दीक पहुँचने पर उसे पत्तियों को छोड़ कुछ न मिला, क्योंकि उस वक्त अंजीरों का मौसम नहीं था।
-
-
मरकुस अध्ययन नोट—अध्याय 11पवित्र शास्त्र का नयी दुनिया अनुवाद (अध्ययन बाइबल)
-
-
उसे पत्तियों को छोड़ कुछ नहीं मिला: साल के इस समय में अंजीर के पेड़ पर फल नहीं लगते थे। मगर अजीब बात यह थी कि इस पेड़ पर पत्तियाँ थीं। आम तौर पर पत्तियों के साथ पहली फसल के फल भी लगते हैं। मगर क्योंकि इस पेड़ पर सिर्फ पत्तियाँ थीं इसलिए यीशु समझ गया कि इस पर अब कोई फल नहीं लगनेवाला, इसका रूप एक धोखा है। इसलिए यीशु ने पेड़ को शाप दिया कि इस पर फिर कभी फल न लगें। इसके बाद यह पेड़ सूख गया।—मर 11:19-21.
-