-
लूका 17:6नयी दुनिया अनुवाद—मसीही यूनानी शास्त्र
-
-
6 तब प्रभु ने कहा: “अगर तुम्हारे अंदर राई के दाने के बराबर भी विश्वास है, तो तुम शहतूत के इस पेड़ से कहोगे, ‘यहाँ से उखड़कर समंदर में जा लग!’ तो वह तुम्हारा कहना मानेगा।
-
-
लूका अध्ययन नोट—अध्याय 17पवित्र शास्त्र का नयी दुनिया अनुवाद (अध्ययन बाइबल)
-
-
राई के दाने के बराबर: लूक 13:19 का अध्ययन नोट देखें।
शहतूत के इस पेड़: या “काले शहतूत के इस पेड़।” इस पेड़ का ज़िक्र बाइबल में सिर्फ एक बार आया है। इसका यूनानी शब्द आम तौर पर शहतूत के पेड़ के लिए इस्तेमाल होता था। इसराएल में काले शहतूत के पेड़ (मोरस निग्रा) उगाना आम है। यह एक मज़बूत पेड़ होता है जो करीब 20 फुट (6 मी.) तक बढ़ता है। इसके पत्ते बड़े और दिल के आकार के होते हैं। इसके फल गहरे लाल या काले रंग के होते हैं और ब्लैकबेरी जैसे दिखते हैं। इस पेड़ की जड़ें ज़मीन में दूर-दूर तक फैली होती हैं, इसलिए इसे उखाड़ने में बहुत मेहनत लगती है।
-