-
लूका 23:3नयी दुनिया अनुवाद—मसीही यूनानी शास्त्र
-
-
3 तब पीलातुस ने उससे पूछा: “क्या तू यहूदियों का राजा है?” जवाब में यीशु ने उससे कहा: “तू खुद यह कह रहा है।”
-
-
लूका अध्ययन नोट—अध्याय 23पवित्र शास्त्र का नयी दुनिया अनुवाद (अध्ययन बाइबल)
-
-
क्या तू यहूदियों का राजा है?: पीलातुस का यह सवाल खुशखबरी की चारों किताबों में हू-ब-हू दर्ज़ है। (मत 27:11; मर 15:2; लूक 23:3; यूह 18:33) रोमी साम्राज्य में सम्राट की इजाज़त के बिना कोई भी राजा नहीं बन सकता था। इसीलिए शायद पीलातुस ने यीशु के राज करने के अधिकार के बारे में पूछताछ की।
तू खुद कह रहा है: मत 27:11 का अध्ययन नोट देखें।
-