फुटनोट
b सारा अब्राहम की सौतेली बहन थी। उन दोनों का पिता तिरह ही था, मगर उनकी माँएँ अलग थीं। (उत्पत्ति 20:12) हालाँकि आज ऐसी शादी सही नहीं मानी जाती, लेकिन हमें ध्यान रखना चाहिए कि उस वक्त बहुत कुछ अलग था। उस समय इंसानों की उम्र काफी लंबी होती थी और वे बहुत हट्टे-कट्टे हुआ करते थे, क्योंकि भले ही वे परिपूर्ण नहीं थे, लेकिन परिपूर्णता को खोए ज़्यादा समय भी नहीं हुआ था। इस वजह से करीबी रिश्तेदारों में शादी करने से बच्चों में बीमारियाँ या कोई दूसरी खामी होने का खतरा नहीं था। लेकिन अब्राहम के ज़माने से करीब 400 साल बाद लोगों की सेहत और उम्र पहले जैसी नहीं रही। इस वजह से परमेश्वर ने इसराएलियों को जो कानून दिया, उसमें करीबी रिश्तेदारों के साथ लैंगिक संबंध रखने की मनाही की गयी थी।—लैव्यव्यवस्था 18:6.