फुटनोट
b इनका क्या मतलब है? जब कोई बड़ा व्यक्ति अपनी लैंगिक इच्छाएँ पूरी करने के लिए बच्चों के साथ घिनौने काम करता है, तो उसे बाल यौन-शोषण कहा जाता है। इसमें यौन-संबंध, मुख मैथुन, गुदा मैथुन, बच्चे के गुप्त अंग, छाती या नितंब सहलाना या फिर दूसरी नीच हरकतें शामिल हैं। हालाँकि ज़्यादातर मामलों में यौन-शोषण के पीड़ित बच्चे लड़कियाँ होती हैं, लेकिन कई मामलों में लड़के भी इसके शिकार हुए हैं। आम तौर पर शोषण करनेवाले आदमी होते हैं, मगर कुछ औरतें भी बच्चों का यौन-शोषण करती हैं।