-
यीशु में कौन-से गुण हैं?खुशी से जीएँ हमेशा के लिए!—ईश्वर से जानें
-
-
6. यीशु दरियादिल है
यीशु के पास ज़्यादा चीज़ें नहीं थीं, फिर भी वह दिल खोलकर दूसरों को देता था। वह हमसे भी कहता है कि हम दिल खोलकर दूसरों को दें। प्रेषितों 20:35 पढ़िए। फिर आगे दिए सवाल पर चर्चा कीजिए:
खुशी पाने के लिए यीशु ने क्या सलाह दी?
वीडियो देखिए। फिर आगे दिए सवाल पर चर्चा कीजिए:
चाहे हमारे पास ज़्यादा कुछ न हो, फिर भी हम कैसे दिल खोलकर दे सकते हैं?
-
-
काम और पैसे के बारे में बाइबल में क्या बताया गया है?खुशी से जीएँ हमेशा के लिए!—ईश्वर से जानें
-
-
3. हम अपने पैसों से दूसरों की मदद कैसे कर सकते हैं?
यहोवा दरियादिल परमेश्वर है। उसकी तरह हम भी ‘दरियादिल हो सकते हैं और दूसरों को देने के लिए तैयार रह सकते हैं।’ (1 तीमुथियुस 6:18) हम यह कैसे कर सकते हैं? हम मंडली के कामों के लिए दान दे सकते हैं। पैसों से हम ज़रूरतमंद लोगों की मदद कर सकते हैं, खासकर अपने मसीही भाई-बहनों की। यहोवा यह नहीं देखता कि हम कितना देते हैं बल्कि यह देखता है कि हम किस इरादे से देते हैं। जब हम दूसरों की मदद करने के लिए दिल खोलकर देते हैं, तो यहोवा खुश होता है और हमें भी खुशी मिलती है।—प्रेषितों 20:35 पढ़िए।
-