पाएँ बाइबल का खज़ाना | 2 कुरिंथियों 11-13
पौलुस के ‘शरीर में काँटा’
बाइबल में कई बार ऐसे लोगों या समस्याओं की तुलना काँटों से की गयी है जिनसे एक इंसान को तकलीफ होती है। (गि 33:55; नीत 22:5; यहे 28:24) पौलुस ने कहा था कि उसके “शरीर में एक काँटा” है। यह काँटा क्या था? शायद झूठे प्रेषित और ऐसे लोग जिनका कहना था कि पौलुस सच में कोई प्रेषित नहीं है और जो उसकी सेवा में नुक्स निकालते थे। पौलुस के ‘शरीर के काँटे’ का कुछ और मतलब भी हो सकता है। नीचे दी गयी आयतों के मुताबिक वह क्या हो सकता है?
आपके ‘शरीर का काँटा’ क्या है?
अपनी तकलीफ सहने के लिए आप कैसे यहोवा पर निर्भर रह सकते हैं?