-
अच्छे फैसले कैसे करें?खुशी से जीएँ हमेशा के लिए!—ईश्वर से जानें
-
-
3. बाइबल आपको सही राह दिखाती है
फैसला करते वक्त बाइबल के सिद्धांत किस तरह आपकी मदद कर सकते हैं? वीडियो देखिए। फिर आगे दिए सवालों पर चर्चा कीजिए:
यहोवा ने हमें क्या करने की आज़ादी दी है?
उसने हमें खुद फैसला करने की आज़ादी क्यों दी?
बढ़िया फैसला करने के लिए यहोवा ने हमें क्या मदद दी है?
आइए बाइबल के एक सिद्धांत पर ध्यान दें। इफिसियों 5:15, 16 पढ़िए। फिर चर्चा कीजिए कि ‘आपके पास जो वक्त है, उसका आप सही इस्तेमाल’ कैसे कर सकते हैं . . .
ताकि आप रोज़ बाइबल पढ़ सकें?
ताकि आप एक अच्छे पति या पत्नी, माँ-बाप या बेटा-बेटी बन सकें?
ताकि आप सभाओं में जा सकें?
-
-
ऐसा मनोरंजन कीजिए जिससे यहोवा खुश होता हैखुशी से जीएँ हमेशा के लिए!—ईश्वर से जानें
-
-
2. हमें क्यों ध्यान रखना चाहिए कि हम मनोरंजन में कितना समय बिताते हैं?
हम अपने मनोरंजन के लिए जो भी देखते-सुनते या करते हैं, वह भले ही गलत न हो, पर हमें ध्यान रखना चाहिए कि हमारा सारा समय उसी में न चला जाए। वरना ज़रूरी कामों के लिए हमारे पास वक्त ही नहीं बचेगा। बाइबल हमें सलाह देती है कि हम “अपने वक्त का सही इस्तेमाल” करें।—इफिसियों 5:15, 16 पढ़िए।
-
-
ऐसा मनोरंजन कीजिए जिससे यहोवा खुश होता हैखुशी से जीएँ हमेशा के लिए!—ईश्वर से जानें
-
-
4. अपने वक्त का सही इस्तेमाल कीजिए
वीडियो देखिए। फिर आगे दिए सवाल पर चर्चा कीजिए:
भले ही वह भाई कुछ गलत नहीं देख रहा था, फिर भी अपने खाली वक्त में वह जो कर रहा था, उससे उस पर क्या असर हुआ?
फिलिप्पियों 1:10 पढ़िए। फिर आगे दिए सवाल पर चर्चा कीजिए:
यह वचन कैसे हमारी मदद कर सकता है ताकि हम मनोरंजन करने में ज़रूरत-से-ज़्यादा समय न लगाएँ?
-