-
काम और पैसे के बारे में बाइबल में क्या बताया गया है?खुशी से जीएँ हमेशा के लिए!—ईश्वर से जानें
-
-
2. पैसों के बारे में हमारी क्या सोच होनी चाहिए?
बाइबल इस बात को मानती है कि “पैसा हिफाज़त करता है।” लेकिन यह खबरदार भी करती है कि सिर्फ पैसों से हमें खुशी नहीं मिल सकती। (सभोपदेशक 7:12) इसलिए हमें बढ़ावा दिया गया है कि हम पैसों से प्यार न करें, बल्कि ‘जो कुछ हमारे पास है उसी में संतोष करें।’ (इब्रानियों 13:5 पढ़िए।) अगर हम संतुष्ट रहेंगे, तो हमें यह चिंता नहीं सताएगी कि हम और पैसा कैसे कमाएँ। हम बेवजह उधार लेने से बचेंगे। (नीतिवचन 22:7) इसके अलावा, हम जुआ खेलने और रातों-रात अमीर बनानेवाली स्कीमों के चक्कर में नहीं पड़ेंगे।
-
-
काम और पैसे के बारे में बाइबल में क्या बताया गया है?खुशी से जीएँ हमेशा के लिए!—ईश्वर से जानें
-
-
5. संतुष्ट रहने से क्या फायदे होते हैं?
बहुत-से लोग ज़्यादा-से-ज़्यादा पैसा बटोरने की कोशिश करते हैं। पर देखिए बाइबल में क्या सलाह दी गयी है। पहला तीमुथियुस 6:6-8 पढ़िए। फिर आगे दिए सवाल पर चर्चा कीजिए:
बाइबल हमें क्या करने का बढ़ावा देती है?
अगर हमारे लिए हर दिन का गुज़ारा चलाना भी मुश्किल हो, तब भी हम खुश रह सकते हैं। वीडियो देखिए। फिर आगे दिए सवाल पर चर्चा कीजिए:
कम पैसे होने पर भी वे दोनों परिवार क्यों खुश हैं?
हो सकता है, हमारे पास सबकुछ हो, फिर भी हमें लगे कि हमें और चाहिए। यीशु ने एक मिसाल दी थी जिससे पता चलता है कि ऐसी सोच रखना क्यों खतरनाक हो सकता है। लूका 12:15-21 पढ़िए। फिर आगे दिए सवाल पर चर्चा कीजिए:
यीशु की मिसाल से आपने क्या सीखा?—वचन 15 देखिए।
नीतिवचन 10:22 और 1 तीमुथियुस 6:10 पढ़िए। फिर आगे दिए सवालों पर चर्चा कीजिए:
क्या ज़्यादा ज़रूरी है, यहोवा के साथ दोस्ती होना या ढेर सारा पैसा होना? आप ऐसा क्यों सोचते हैं?
पैसे के पीछे भागने से क्या परेशानियाँ आती हैं?
-