-
यहोवा को आदर देने के लिए क्या आप और अधिक कर सकते हैं?राज-सेवा—1993 | मार्च
-
-
१७ क्या आप दूर के जलाशयों में मछुवाही कर सकते हैं? यीशु के कुछेक शिष्य मछुए थे। कई समय पर, पूरी रात मछुवाही करने के बाद, उनके जाल तभी भी खाली रहते थे। (यूहन्ना २१:३) इस देश के कुछेक शहरों में जहाँ ‘मनुष्यों के लिए मछुवाही’ सालों से चल रही है, बड़ी कलीसियाएँ हैं जिसमें ‘मछुवाही’ कार्य के लिए अनेक जोशीले गवाह हैं। कुछेक व्यक्ति शायद यह भी निष्कर्ष निकालें कि उनकी कलीसिया के ‘जल’ में बहुत ही कम “मछली” बाकी हैं। (मत्ती ४:१९) इसके विपरीत, क्या हम दूसरे शहरों से आयी रिपोर्टों से पुलकित नहीं होते जहाँ प्रकाशक और पायनियर अनेक बाइबल अध्ययन संचालित कर रहे हैं? ऐसे नगरों में पायनियरों द्वारा अनुभव किया गया आनन्द स्पष्ट रूप से प्रत्यक्ष है। (w92 9/1 पृष्ठ २० परि. १५) इस प्रकार, अगर कुछ परिश्रमी नियमित पायनियर किसी ऐसे शहर को ऐच्छिक रूप से जाने की स्थिति में हैं जहाँ बहुत ज़्यादा ज़रूरत है, और अगर वे ऐसा करने को सोच रहे हैं, तो उनको ऐसा कोई क़दम उठाने से पहले शाखा दफ़्तर से पता लगाना चाहिए।
१८ शुरूआत में, कुछ व्यक्तियों ने शायद इसलिए पायनियर कार्य आरंभ किया होगा क्योंकि वे जानते थे कि यह सही था पर सोचने लगे कि क्या वे इसे सफ़ल बना सकते हैं। उन्होंने कुछ शक़ और शंका के साथ आवेदन किया होगा। आरंभ में, क्षेत्र में उनके परिणाम शायद निम्न रहे हों। बहरहाल, समय बीतने पर, उनके हुनर बढ़ गए, और उनके काम पर यहोवा की आशिष प्रमाणित हुई। परिणामस्वरूप, उनका हर्ष और भरोसा बढ़ा। कुछ जनों के लिए, पायनियर कार्य बेथेल सेवा और सफ़री कार्य के लिए भी साधन साबित हुआ है।
१९ एक नियमित पायनियर की हैसियत से किसी दूर नगर को जाना शायद आपके लिए संभव न हो, पर अन्य जलाशयों में मछुवाही करने के मौक़े आप के लिए हो सकते हैं, शायद आप ही के राज्य में, अगर आपका वर्तमान क्षेत्र ख़ास तौर पर उत्पादनकारी नहीं है। ऐसा क़दम आपकी जीवन-शैली में तबदीली की माँग कर सकता है, पर आध्यात्मिक प्रतिफल वस्तुतः बहुत होंगे।—मत्ती ६:१९-२१.
२० या यदि आपके हालात अनुमति दें, तो शायद आप अपने ही सर्किट में किसी निकट कलीसिया की मदद कर सकें। अगर आप योग्य ठहरते हैं, तो आपका सर्किट ओवरसियर सर्किट में किसी अन्य कलीसियाओं के बारे में सलाह देने के लिए ख़ुश होगा जो एक और पायनियर से लाभ उठाएंगे।
२१ ठीक घर में ही रहकर कुछेक पायनियर और प्रकाशक अपने क्षेत्र की ज़रूरतों की सेवा कर सके हैं। वे शायद एक और भाषा जानते हों। क्या आप अपने ही क्षेत्र में यह पाते हैं कि आबादी का काफ़ी बड़ा भाग कोई अन्य भाषा बोलता है? क्या ऐसे लोग हैं जिन्हें अपनी ही भाषा में बात करनेवाले किसी व्यक्ति से राज्य संदेश प्राप्त करने की ज़रूरत है? अन्य भाषा जाननेवाले व्यक्ति राज्य संदेश के साथ सब मनुष्यों तक पहुँचने में बड़ी मदद कर सकते हैं। हालाँकि यह एक वास्तविक चुनौती हो सकता है, यह बहुत ही लाभदायक भी साबित हो सकता है।—१ तीमु. २:४; तीतुस २:११.
२२ अगर आप वर्तमान समय में यहोवा को आदर देने के लिए सब कुछ कर रहे हैं, तो अपनी सेवा के वर्तमान विशेषाधिकार में आनन्दित रहिए। अगर आप महसूस करते हैं कि आप ज़्यादा कर सकते हैं, तो इस मामले को यहोवा के पास प्रार्थना में ले जाइए। यथार्थ रूप से विश्लेषण कीजिए कि आपके हालात आपको क्या परिवर्तन करने की अनुमति देंगे। पायनियर मनोवृत्ति रखनेवाले एक प्राचीन या सर्किट ओवरसियर के साथ अपनी योजनाओं के बारे में बात कीजिए। जब आपने एक प्रार्थनामय, व्यावहारिक निर्णय लिया है, तब तुरन्त कार्य कीजिए, यहोवा के उस वादे में विश्वस्त होकर कि वह अपने आदर करनेवालों का आदर करता है।—इब्रा. १३:५, ६; १ शमू. २:३०.
-
-
ईश्वरशासित समाचारराज-सेवा—1993 | मार्च
-
-
ईश्वरशासित समाचार
जमैका: नवम्बर ७, १९९२ को जमैका में पहला असेम्बली हॉल समर्पित किया गया, जिसके लिए ४,४६९ उपस्थित थे।
जापान: सितम्बर के लिए नया प्रकाशक शिखर १,७२,५१२ था।
नाइजर: भाई लोग १६९ प्रकाशक और ३,२५२ पुनःभेंट के नए शिखर के साथ नया सेवा वर्ष आरंभ करने के लिए ख़ुश थे।
फिजी: ख़ास सम्मेलन दिन के कार्यक्रमों के लिए ३,८९० जन उपस्थित थे, जो कि सितम्बर में रिपोर्ट करनेवाले १,४०४ प्रकाशकों की संख्या से दुगना से अधिक है।
फ्रेंच गुएना: अक्तूबर रिपोर्ट १५वाँ क्रमिक प्रकाशक शिखर दिखाती है, जिसमें ९४८ प्रकाशकों ने रिपोर्ट किया। कलीसिया प्रकाशकों ने क्षेत्र सेवा में औसतन १५.१ घण्टे बिताए।
बासनिया एण्ड हर्टसिगोवीना: आस्ट्रिया और क्रोयेशिया के भाइयों से कुछ राहत नौभार प्राप्त हुए हैं। बहरहाल, अनेक प्रकाशक इस युद्ध-ग्रस्त क्षेत्र से भाग गए हैं।
मेडागास्कर: पाँच “ज्योति वाहक” ज़िला सम्मेलनों में १०,६९४ जन उपस्थित थे और २४१ ने बपतिस्मा लिया। उपस्थिति ४,५४२ प्रकाशकों के उनके शिखर से दुगना से अधिक था।
रीयूनियन: सितम्बर में २,११३ प्रकाशकों के नए शिखर ने पुनःभेंट और बाइबल अध्ययन में भी नए शिखरों को रिपोर्ट किया।
स्वाज़ीलैंड: सितम्बर में १,५४३ प्रकाशकों का नया शिखर हासिल हुआ, और कलीसिया प्रकाशकों ने क्षेत्र सेवा में औसतन १३.८ घण्टे बिताए।
हांगकांग: अक्तूबर में २,७०४ प्रकाशकों का एक नया शिखर हासिल हुआ। यह जानकर अच्छा लगता है कि उन्होंने ४,०४३ बाइबल अध्ययन संचालित किए।
-