वॉचटावर ऑनलाइन लाइब्रेरी
वॉचटावर
ऑनलाइन लाइब्रेरी
हिंदी
  • बाइबल
  • प्रकाशन
  • सभाएँ
  • जवान भाइयो—क्या आप ज़िम्मेदारी पाने के लिए आगे बढ़ रहे हैं?
    राज-सेवा—2013 | जुलाई
    • 3. आध्यात्मिकता का होना कितना ज़रूरी है, और इसे कैसे बढ़ाया जा सकता है?

      3 आध्यात्मिकता: मंडली में ज़िम्मेदारी सभाँलनेवाले भाइयों में खास काबिलीयत या हुनर से ज़्यादा आध्यात्मिकता का होना बहुत ज़रूरी है। एक आध्यात्मिक व्यक्‍ति हालात को यहोवा और यीशु के नज़रिए से देखता है। (1 कुरिं. 2:15, 16) वह “परमेश्‍वर की पवित्र शक्‍ति का फल” दिखाता है। (गला. 5:22, 23) वह जोशीला प्रचारक होता है और राज के कामों को पहली जगह देता है। (मत्ती 6:33) नियमित तौर पर निजी अध्ययन करने से आप आध्यात्मिक गुणों को अपने अंदर बढ़ा सकते हैं। इसमें हर दिन बाइबल पढ़ना, प्रहरीदुर्ग और सजग होइए! पत्रिका का हर अंक पढ़ना, साथ ही सभाओं की तैयारी करना और उसमें हाज़िर होना शामिल है। (भज. 1:1, 2; इब्रा. 10:24, 25) जवान तीमुथियुस को आध्यात्मिक तरक्की करने का बढ़ावा देते हुए पौलुस ने लिखा: “खुद पर और अपनी शिक्षा पर लगातार ध्यान देता रह।” (1 तीमु. 4:15, 16) इसलिए परमेश्‍वर की सेवा स्कूल में मिले अपने भाग को पेश करने में कड़ी मेहनत कीजिए। प्रचार की अच्छी तैयारी कीजिए और उसमें नियमित तौर पर हिस्सा लीजिए। आध्यात्मिक लक्ष्य रखिए और उसे पाने के लिए आगे बढ़िए। जैसे, पायनियर सेवा, बेथेल सेवा या फिर अविवाहित भाइयों के लिए बाइबल स्कूल जाने का लक्ष्य। आध्यात्मिकता आपकी मदद करेगी कि आप ‘जवानी में उठनेवाली इच्छाओं से दूर भागें।’—2 तीमु. 2:22.

  • सेवा के खास आँकड़े
    राज-सेवा—2013 | जुलाई
    • सेवा के खास आँकड़े

      फरवरी 2013

      फरवरी के महीने में हमने 4,125 पायनियरों का नया शिखर हासिल किया। बाइबल अध्ययन के मामले में भी हमें नया शिखर हासिल हुआ है। इस महीने 46,417 बाइबल अध्ययन चलाए गए।

हिंदी साहित्य (1972-2025)
लॉग-आउट
लॉग-इन
  • हिंदी
  • दूसरों को भेजें
  • पसंदीदा सेटिंग्स
  • Copyright © 2025 Watch Tower Bible and Tract Society of Pennsylvania
  • इस्तेमाल की शर्तें
  • गोपनीयता नीति
  • गोपनीयता सेटिंग्स
  • JW.ORG
  • लॉग-इन
दूसरों को भेजें