वॉचटावर ऑनलाइन लाइब्रेरी
वॉचटावर
ऑनलाइन लाइब्रेरी
हिंदी
  • बाइबल
  • प्रकाशन
  • सभाएँ
  • th अध्याय 13 पेज 16
  • जानकारी पर अमल करने के फायदे

इस भाग के लिए कोई वीडियो नहीं है।

माफ कीजिए, वीडियो डाउनलोड नहीं हो पा रहा है।

  • जानकारी पर अमल करने के फायदे
  • पढ़ने और सिखाने में जी-जान लगाएँ
  • मिलते-जुलते लेख
  • अच्छी शुरूआत
    पढ़ने और सिखाने में जी-जान लगाएँ
  • दिलों को उभारिए
    पढ़ने और सिखाने में जी-जान लगाएँ
  • जोश
    पढ़ने और सिखाने में जी-जान लगाएँ
  • ऐसी जानकारी दीजिए जिससे सुननेवाले कुछ सीखें
    पढ़ने और सिखाने में जी-जान लगाएँ
और देखिए
पढ़ने और सिखाने में जी-जान लगाएँ
th अध्याय 13 पेज 16

गुण नंबर 13

जानकारी पर अमल करने के फायदे

आयत

नीतिवचन 3:21

क्या करना है: समझाइए कि आप जो बता रहे हैं, वह लोगों की ज़िंदगी से कैसे नाता रखता है। बताइए कि वे उन बातों पर कैसे अमल कर सकते हैं।

कैसे करना है:

  • सुननेवालों के बारे में सोचिए। सोचिए कि आप जो जानकारी देंगे, वह सुननेवालों के लिए क्यों ज़रूरी है। यह भी सोचिए कि उसमें से कौन-सी बातें उनके लिए खासकर फायदेमंद होंगी।

  • शुरू से बताते रहिए कि सुननेवालों को क्या करना चाहिए। उनमें से हर एक को शुरू से एहसास दिलाइए कि आप जो बता रहे हैं, वह उसके लिए है। हर मुख्य मुद्दा समझाते वक्‍त बताइए कि उसे कैसे लागू किया जा सकता है। यूँ ही जानकारी मत देते रहिए बल्कि उस पर अमल करने के तरीके भी बताइए।

    सुझाव

    बाइबल के सिद्धांतों पर कैसे अमल करना चाहिए, यह समझाते वक्‍त प्यार से बोलिए और लोगों की भावनाओं का खयाल रखिए। उन्हें दोषी मत महसूस कराइए। इसके बजाय उनके दिल में यहोवा के लिए जो प्यार है और उस पर जो विश्‍वास है, उसे और बढ़ाइए। तब उनका दिल उन्हें खुद-ब-खुद सही काम करने के लिए उभारेगा।

प्रचार में

प्रचार की तैयारी करते समय सोचिए कि लोगों को किन विषयों में रुचि है और आजकल टीवी वगैरह में किन खबरों की चर्चा हो रही है। लोगों को गवाही देते समय उन खबरों का ज़िक्र कीजिए। उनसे सोच-समझकर सवाल पूछिए ताकि आप जान सकें कि वे किस बात को लेकर चिंतित हैं और उन्हें किस बात में रुचि है। फिर उनकी बात ध्यान से सुनिए और उसके हिसाब से गवाही दीजिए।

    हिंदी साहित्य (1972-2025)
    लॉग-आउट
    लॉग-इन
    • हिंदी
    • दूसरों को भेजें
    • पसंदीदा सेटिंग्स
    • Copyright © 2025 Watch Tower Bible and Tract Society of Pennsylvania
    • इस्तेमाल की शर्तें
    • गोपनीयता नीति
    • गोपनीयता सेटिंग्स
    • JW.ORG
    • लॉग-इन
    दूसरों को भेजें