वॉचटावर ऑनलाइन लाइब्रेरी
वॉचटावर
ऑनलाइन लाइब्रेरी
हिंदी
  • बाइबल
  • प्रकाशन
  • सभाएँ
  • wp17 अंक 1 पेज 5-6
  • बाइबल पढ़ना मज़ेदार कैसे बनाएँ?

इस भाग के लिए कोई वीडियो नहीं है।

माफ कीजिए, वीडियो डाउनलोड नहीं हो पा रहा है।

  • बाइबल पढ़ना मज़ेदार कैसे बनाएँ?
  • प्रहरीदुर्ग यहोवा के राज्य की घोषणा करता है (जनता के लिए)—2017
  • मिलते-जुलते लेख
  • दैनिक बाइबल पठन से लाभ प्राप्त करना
    प्रहरीदुर्ग यहोवा के राज्य की घोषणा करता है—1995
  • अध्ययन के लिए सुझाव
    प्रहरीदुर्ग यहोवा के राज्य की घोषणा करता है (अध्ययन)—2023
  • बाइबल से पूरा फायदा पाने के लिए क्या करें?
    खुशी से जीएँ हमेशा के लिए!—ईश्‍वर से जानें
  • “इस किताब ने मेरी प्यास बुझा दी”
    प्रहरीदुर्ग यहोवा के राज्य की घोषणा करता है—2003
और देखिए
प्रहरीदुर्ग यहोवा के राज्य की घोषणा करता है (जनता के लिए)—2017
wp17 अंक 1 पेज 5-6
एक औरत बाइबल पर आधारित किताबों-पत्रिकाओं की मदद से बाइबल अच्छी तरह समझने की कोशिश कर रही है

पहले पेज का विषय | बाइबल पढ़ना फायदेमंद और मज़ेदार कैसे बनाएँ?

बाइबल पढ़ना मज़ेदार कैसे बनाएँ?

बाइबल पढ़ना आपको कैसा लगता है? क्या आप बोर हो जाते हैं या फिर आपको पढ़कर अच्छा लगता है? यह काफी हद तक इस बात पर निर्भर करता है कि आप पढ़ने के लिए कौन-सा तरीका अपनाते हैं। आइए देखें कि बाइबल पढ़ना मज़ेदार कैसे बनाया जा सकता है।

ऐसी बाइबल चुनिए जिसका अनुवाद सही हो और जिसकी भाषा आसान हो। अगर आप ऐसा कुछ पढ़ रहे हैं जो समझने में आसान नहीं है या जो आजकल की बोलचाल की भाषा में नहीं लिखा गया है, तो आपको वह पढ़ने में मज़ा नहीं आएगा। ऐसी बाइबल चुनिए, जिसकी भाषा समझने में आसान हो और जो आपके दिल को छू जाए। लेकिन उस बाइबल का अनुवाद सही होना चाहिए।a

नयी तकनीकों का इस्तेमाल कीजिए। आज बाइबल न सिर्फ छपी हुई किताब के रूप में मिलती है, बल्कि आप इसे इंटरनेट के ज़रिए अपने कंप्यूटर में, टैबलेट या मोबाइल फोन पर भी पढ़ सकते हैं या फिर इसे डाउनलोड कर सकते हैं। मोबाइल या टैबलेट वगैरह पर बाइबल के कुछ अनुवादों में ऐसी भी सुविधा है कि जब आप बाइबल से कोई आयत पढ़ रहे हैं, तो आप उस विषय पर बाइबल की कुछ और आयतें तुरंत ढूँढ़ सकते हैं या वही आयत दूसरे अनुवादों में पढ़ सकते हैं। अगर आप पढ़ने के बजाय सुनना पसंद करते हैं, तो बाइबल की रिकॉर्डिंग भी सुन सकते हैं। कई लोग सफर करते वक्‍त, घरेलू काम या कुछ और करते वक्‍त इसे सुनना पसंद करते हैं। आप भी इनमें से कोई एक तरीका चुन सकते हैं।

बाइबल पर आधारित किताबों-पत्रिकाओं से और जानकारी पाइए। बाइबल समझने के लिए कुछ किताबें-पत्रिकाएँ हैं, जैसे कुछ ऐसे नक्शों की किताबें, जिनमें आप बाइबल के ज़माने की उन जगहों को ढूँढ़ सकते हैं जिनके बारे में आप पढ़ रहे हैं। इस तरह आप बाइबल में दी घटनाएँ और अच्छी तरह समझ सकते हैं। कुछ लेखों से भी आप बाइबल के कई भागों के बारे में और जानकारी ले सकते हैं, जैसे इस पत्रिका में दिए लेखों से या फिर jw.org वेबसाइट के “शास्त्र से जानिए” भाग में दिए लेखों से।

अपने पढ़ने के तरीके में फेरबदल कीजिए। अगर आपको बाइबल शुरू से लेकर आखिरी पन्‍ने तक पढ़नी बहुत मुश्‍किल लगती है, तो क्यों न आप उन भागों को पढ़ें, जो आपको अच्छे लगते हैं। अगर आप बाइबल के कुछ जाने-माने किरदारों के बारे में जानना चाहते हैं, तो आप वे भाग पढ़िए जिनमें उन किरदारों के बारे में लिखा हुआ है। इस तरीके से बाइबल पढ़ने के लिए इस लेख के साथ दिए बक्स “बाइबल के किरदारों से रू-ब-रू होइए” में एक सुझाव दिया गया है। आप चाहें तो विषय के मुताबिक बाइबल पढ़ सकते हैं या जिस क्रम में घटनाएँ घटी हैं, उस क्रम में पढ़ सकते हैं। आप इनमें से कोई भी तरीका अपना सकते हैं।

a बहुत-से लोगों को हिंदी में पवित्र शास्त्र का नयी दुनिया अनुवाद सही, भरोसेमंद और पढ़ने में आसान लगता है। यह बाइबल यहोवा के साक्षियों ने प्रकाशित की है, जो 130 भाषाओं में उपलब्ध है। आप इसे jw.org वेबसाइट से या JW लाइब्रेरी ऐप से डाउनलोड कर सकते हैं या फिर अगर आप चाहते हैं, तो यहोवा के साक्षी आपके घर आकर इसे दे सकते हैं।

बाइबल के किरदारों से रू-ब-रू होइए

परमेश्‍वर से प्यार करनेवाली स्त्रियाँ

अबीगैल

1 शमूएल अध्याय 25

एस्तेर

एस्तेर अध्याय 2-5, 7-9

मरियम

(यीशु की माँ) मत्ती अध्याय 1-2; लूका अध्याय 1-2; साथ ही यूहन्‍ना 2:1-12; प्रेषितों 1:12-14; 2:1-4 भी देखिए

राहाब

यहोशू अध्याय 2, 6; साथ ही इब्रानियों 11:30, 31; याकूब 2:24-26 भी देखिए

रिबका

उत्पत्ति 24-27

सारा

उत्पत्ति अध्याय 17-18, 20-21, 23; साथ ही इब्रानियों 11:11; 1 पतरस 3:1-6 भी देखिए

हन्‍ना

1 शमूएल अध्याय 1-2

परमेश्‍वर से प्यार करनेवाले पुरुष

अब्राहम

उत्पत्ति अध्याय 11-24; साथ ही उत्पत्ति 25:1-11 भी देखिए

दाविद

1 शमूएल अध्याय 16-30; 2 शमूएल अध्याय 1-24; 1 राजा अध्याय 1-2

नूह

उत्पत्ति अध्याय 5-9

पतरस

मत्ती अध्याय 4, 10, 14, 16-17, 26; प्रेषितों अध्याय 1-5, 8-12

पौलुस

प्रेषितों अध्याय 7-9, 13-28

मूसा

निर्गमन अध्याय 2-20, 24, 32-34; गिनती अध्याय 11-17, 20-21, 27, 31; व्यवस्थाविवरण अध्याय 34

यीशु

मत्ती, मरकुस, लूका और यूहन्‍ना की लिखी खुशखबरी की किताबें

बाइबल की समझ देनेवाली किताबें, जो यहोवा के साक्षियों ने प्रकाशित की हैं

  • JW.ORG—इस वेबसाइट पर बाइबल पर आधारित बहुत-सी किताबें-पत्रिकाएँ उपलब्ध हैं। इसके अलावा “पवित्र शास्त्र से जुड़े सवालों के जवाब” नाम का एक भाग है। इस वेबसाइट पर JW लाइब्रेरी ऐप डाउनलोड करने के लिए हिदायतें भी दी गयी हैं

  • ‘उत्तम देश को देख’—इस ब्रोशर में बाइबल में बतायी जगहों की तसवीरें और नक्शे दिए गए हैं

  • इंसाइट ऑन द स्क्रिप्चर्स—यह बाइबल का विश्‍वकोश है, जिसके दो खंड हैं। इसमें बाइबल के किरदारों, जगहों और शब्दों के बारे में समझाया गया है

  • “सम्पूर्ण पवित्रशास्त्र”—सच्चा और फायदेमंद—इस नाम के चार ब्रोशर हैं, जिनमें बताया गया है कि बाइबल की कुछ किताबें कब, कहाँ और क्यों लिखी गयीं और उन किताबों का सारांश दिया गया है

  • परमेश्‍वर के वचन का अध्ययन करने में एक मदद—इस छोटी-सी किताब में इसराएलियों के और यीशु के ज़माने के इतिहास के बारे में दिलचस्प जानकारी, तसवीरें और नक्शे दिए गए हैं

  • परमेश्‍वर का पैगाम—आपके नाम—इस 32 पेज के ब्रोशर में बताया गया है कि कैसे बाइबल की हर किताब एक ही विषय पर एक-दूसरे से जुड़ी हुई है

    हिंदी साहित्य (1972-2025)
    लॉग-आउट
    लॉग-इन
    • हिंदी
    • दूसरों को भेजें
    • पसंदीदा सेटिंग्स
    • Copyright © 2025 Watch Tower Bible and Tract Society of Pennsylvania
    • इस्तेमाल की शर्तें
    • गोपनीयता नीति
    • गोपनीयता सेटिंग्स
    • JW.ORG
    • लॉग-इन
    दूसरों को भेजें