वॉचटावर ऑनलाइन लाइब्रेरी
वॉचटावर
ऑनलाइन लाइब्रेरी
हिंदी
  • बाइबल
  • प्रकाशन
  • सभाएँ
  • g97 1/8 पेज 31
  • इस कूडू ने याद रखा

इस भाग के लिए कोई वीडियो नहीं है।

माफ कीजिए, वीडियो डाउनलोड नहीं हो पा रहा है।

  • इस कूडू ने याद रखा
  • सजग होइए!–1997
  • मिलते-जुलते लेख
  • एड्‌स—हमला जारी है
    सजग होइए!–1998
  • मैं कौन हूँ?
    10 सवाल जो नौजवान पूछते हैं
  • गलत कामों के लिए लुभाए जाने पर मैं उसका विरोध कैसे कर सकता हूँ?
    सजग होइए!–2008
सजग होइए!–1997
g97 1/8 पेज 31

इस कूडू ने याद रखा

दक्षिण अफ्रीका में सजग होइए! संवाददाता द्वारा

सुन्दर नर कूडू एक ऐन्टीलोप है जिसके प्रभावशाली सर्पिल सींग और खड़े कान होते हैं। पूरी तरह बड़े हो जाने पर कूडू कंधे तक क़रीब १५० सॆंटीमीटर ऊँचा होता है। लेकिन, मादा के अकसर सींग नहीं होता, परन्तु वह भी अपने बड़े कानों से पहचानी जाती है। कूडू एक शर्मीला पशु है, जो हमेशा चौकन्‍ना और आड़ के लिए भागने को तैयार रहता है। अतः, ज़िम्बाबवे में कैरॆन के साथ जो हुआ वह उल्लेखनीय है।

जैसा अफ्रीकी वन्यजीवन (अंग्रेज़ी) पत्रिका में रिपोर्ट किया गया, तार की एक बाड़ में फँसी हुई एक छोटी-सी मादा कूडू बछिया मिली। उसे वहाँ से निकालकर कैरॆन को दिया गया जिसने उसे कुछ सप्ताह तक बोतल से दूध पिलाया। वह बढ़ने लगी और उस डेयरी के आस-पास ही रही जहाँ कैरॆन और उसका परिवार रहते थे। वह अकसर बच्चों और कुत्तों के साथ खेला करती थी। लेकिन, धीरे-धीरे वह जंगल की ओर ज़्यादा जाने लगी और जब वह क़रीब-क़रीब पूरी तरह बड़ी हो गयी तब फ़ार्म के पास फिर कभी दिखायी नहीं दी।

कुछ दो साल बाद, फ़ार्म सड़क पर गाड़ी चलाते समय, कैरॆन चकित रह गयी कि एक गर्भवती कूडू गाय उसकी कार को आते देखकर भागी नहीं। न ही वह तब भागी जब कैरॆन उसकी तरफ़ चलने लगी। अब तक उसने जान लिया कि यह वही पशु होगा जिसे उसने बोतल से दूध पिलाया था, सो जैसे-जैसे वह दबे पाँव उसके नज़दीक जा रही थी वह धीरे-धीरे बात करने लगी। उस गाय ने भी उसे पहचान लिया था, क्योंकि वह अपना सिर नीचे करके कैरॆन को छूने लगी और कैरॆन को भी उससे दुलार करने दिया!

कुछ महीने बाद, वह गाय फिर से सड़क के किनारे थी—इस बार एक छोटे-से बछड़े के साथ। कैरॆन को लगा कि वह माँ गर्व के साथ अपने बछड़े का परिचय करा रही थी, और उसने एक बार फिर कैरॆन को उससे दुलार करने दिया। ऐसी ही घटना कुछ सप्ताह बाद फिर हुई जब यह लगा कि वह गाय असल में कैरॆन का इंतज़ार कर रही थी।

कुछ और महीने बीत गए, और फ़ार्म पर काम करनेवाले कुछ मज़दूरों ने कहा कि उन्होंने उसी कूडू गाय को देखा था और उसके गले में फँदा पड़ा हुआ था। उन्होंने गाय के पास जाकर उस फँदे को निकालने की कोशिश की थी, लेकिन वह गाय भाग गयी। सो कैरॆन उसे पुकारती हुई, उसकी खोज में जंगल में गयी। जल्द ही, वह उसके सामने आ गयी। कैरॆन समझदारी से उसके लिए कुछ रोटी लेकर आयी थी जो उस गाय को बड़ी पसन्द थी, और जब यह स्वादिष्ट भोजन उसे दिया जा रहा था, तब कैरॆन के पति ने वह खिजाऊ फन्दा काट दिया।

उस स्पष्ट बन्धन ने जो मनुष्य और पशु के बीच इतने अरसे तक चला इस परिवार को बहुत ख़ुशी दी।

    हिंदी साहित्य (1972-2025)
    लॉग-आउट
    लॉग-इन
    • हिंदी
    • दूसरों को भेजें
    • पसंदीदा सेटिंग्स
    • Copyright © 2025 Watch Tower Bible and Tract Society of Pennsylvania
    • इस्तेमाल की शर्तें
    • गोपनीयता नीति
    • गोपनीयता सेटिंग्स
    • JW.ORG
    • लॉग-इन
    दूसरों को भेजें