चेला बनाने में हमारी सहायता के लिए सभाएं
अप्रैल २ से आरम्भ होनेवाला सप्ताह
गीत १०८ (९५)
७ मि: स्थानीय घोषणाएं और हमारी राज्य सेवा से उचित घोषणाएं। स्नेही रूप से उन प्रचारकों की प्रशंसा करें जिन्होंने इस महिने क्षेत्र सेवकाई में एक भाग ले चुके हैं, और सभों को अप्रैल के दौरान क्षेत्र में उत्साह से भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करें। क्षेत्र सेवकाई के लिए मण्डली की व्यवस्थाओं के बारे में मण्डली को याद दिलाएं।
१८ मि: “बढ़ते कार्य के लिए एक समय।” लेख पर प्रश्नोत्तरी चर्चा। अप्रैल और मई के लिए अभी से नामांकित व्यक्तियों की संख्या बताएं। परिच्छेद ५ की चर्चा करते समय, १९९० मार्च की हमारी राज्य सेवा का “उत्कृष्ट पत्रिकाएं प्रस्तुत” इस लेख का उल्लेख करें। अगर अप्रैल १ के द वॉचटावर का अंक पाया गया है, तो उससे संक्षिप्त रूप से वार्तालाप के मुद्दों पर पुनर्विचार करें। स्नेही रूप से सभों को स्मारक दिन समारोह के सम्बन्ध में और साथ ही उस सम्पूर्ण दो महिनों की कालावधि में क्षेत्र सेवकाई कार्य को बढ़ाने की सम्भावना पर विचार करने के लिए प्रोत्साहित करें।
२० मि: “अप्रैल में सर्वायवल पुस्तक प्रस्तुत करें” सेवकाई ओवरसियर द्वारा भाषण। वार्तालाप के मुद्दों पर विशेष बल देते हुए, प्रचारकों को प्रभावकारी रूप से सर्वायवल पुस्तक प्रस्तुत करने में सहायता करें। अध्याय १ से ७ तक विशेष रूप से आम जनता के लिए बनाए गए हैं। इन अध्यायों में से किसी एक के पहले परिच्छेद के कुछ अंश जो वार्तालाप के विषय के अनुरूप है, गृहस्वामी के लिए पढ़ा जा सकता है।
गीत २३ (४०) और अन्तिम प्रार्थना।
अप्रैल ९ से आरम्भ होनेवाला सप्ताह
गीत १९२ (१०)
७ मि: स्थानीय घोषणाएं। लेखा रिपोर्ट, जिनमें मार्च के दौरान संस्था को भेज दिए गए चन्दा की स्वीकृति भी शामिल करें। उनकी आर्थिक सहायताओं के द्वारा राज्य कार्य का उदार समर्थन के लिए मण्डली की प्रशंसा करें। मण्डली की क्षेत्र सेवकाई व्यवस्थाओं का पुनरवलोकन करें और प्रचारकों को सप्ताहान्त को उनके अपने-अपने समूहों के साथ कार्य करने के लिए प्रोत्साहित करें।
१० मि: प्रश्न पेटी। लेख में दी जानकारी को पूर्ण करते हुए, प्राचीन द्वारा भाषण। साथ ही, संस्था द्वारा प्रबन्ध किए गए उत्कृष्ट टेप अभिलेखनों का उल्लेख करें और भाईयों को यह जानने में मदद दें कि कैसे इन्हें व्यक्तियों द्वारा और मसीही परिवारों में उपयोग किया जा सकता है।
१८ मि: “सुसमाचार का प्रचार—विवेक के साथ।” प्रश्नोत्तर। परिच्छेद ३ पर विचार करने के बाद दो संक्षिप्त प्रदर्शन प्रस्तुत करें जो दिखाते हैं कि कैसे गृहस्वामी की परिस्थितियों के अनुसार प्रस्तुतिकरण में समन्वय किया जा सकता है। जब यह पूर्ण होता है, प्रदर्शन समाप्त किया जा सकता है, साधारणतः प्रस्तावना के दौरान या उसके तुरन्त बाद।
१० मि: “अ टेस्ट ऑफ द जेनुइन्नेस ऑफ युअर लव।” दिसम्बर १, १९८९ के वॉचटावर का लेख जो पृष्ठ २४ में शुरु होता है, उस पर आधारित प्राचीन द्वारा भाषण। (प्रान्तीय भाषा: अक्तूबर १, १९८९ वॉचटावर, “अपने आप को कृतज्ञ दिखाओ”) स्थानीय और विश्वव्यापी रूप से राज्य कार्य के लिए समर्थन करने में मण्डली की उदारता की कदर व्यक्त करें।
गीत २२५ (११७) और अन्तिम प्रार्थना।
अप्रैल १६ से आरम्भ होनेवाला सप्ताह
गीत २०८ (६)
१० मि: स्थानीय घोषणाएं। सप्ताहान्त की क्षेत्र सेवकाई व्यवस्था भी सम्मिलित करें। चालू पत्रिकाओं के कौनसे लेख खासकर स्थानीय क्षेत्र के लोगों को पसन्द आएंगे, इसके सम्बन्ध में सुझाव दें।
२० मि:अधिक रुचि उत्पन्न करने के लिए पुनःभेंट करें। प्रचारकों को प्रोत्साहित करें कि वे उन सभों से पुनःभेंट करें जिन्होंने सर्वायवल पुस्तक में रुचि दिखायी थी। इसके पहले के भाग ने दिलचस्पी रखनेवाले व्यक्तियों से पुनःभेंट करने और उनके साथ बाइबल अध्ययन शुरु करने की आवश्यकता का उल्लेख किया। आवश्यकता पर चर्चा और सभों को, रुचि प्रकट की गयी जगहों में पुनःभेंट करने के लिए हार्दिक प्रोत्साहन के बाद एक या दो संक्षिप्त प्रदर्शन प्रस्तुत करें जो दिखाते हैं कि कैसे एक पुनःभेंट किया जा सकता है जहाँ एक पुस्तक की भेंट की गयी थी।
१५ मि: स्थानीय आवश्यकताएं या दैनिक वचन और टीकाओं पर नियमित विचार के मूल्य पर विशेष बल देते हुए प्रदर्शन और भाषण। सुझाव दें कि यह कैसे किया जा सकता है। एक्ज़ामिनिंग द स्क्रिपचर्स डेली—१९९० की प्रस्तावना के आधार पर भाषण हो।
गीत ४६ (२०) और अन्तिम प्रार्थना।
अप्रैल २३ से आरम्भ होनेवाला सप्ताह
गीत १२६ (२५)
१० मि: स्थानीय घोषणाएं। ईश्वरशासित समाचार। इस सप्ताहान्त को क्षेत्र सेवकाई में उन सभों को प्रोत्साहित करें जो भाग ले सकते हैं। जो भी मई महिने के दौरान सहायक पायनियर सेवा करना चाहते हैं, उन्हें निवेदन-पत्र दे देना चाहिए जो प्रिसाइडिंग ओवरसियर के पास उपलब्ध हैं। जैसे समय अनुमति दें चालू पत्रिकाओं के लिए उचित प्रस्तुतीकरणों का सुझाव दें।
२० मि: “रुकावट के बिना हमारी सेवकाई को बढ़ाए रखना।” प्रश्नोत्तर। एक योग्य भाई द्वारा परिच्छेदों को पढ़ा जाए। श्रोतागण के दूसरे व्यक्तियाँ, उल्लेखित शास्त्र पदों को पढ़ें और उस पर टीका करें। जानकारी का स्थानीय विनियोग करें, और प्रचारकों के द्वारा क्षेत्र में पायी गयी समस्याओं का सामना करने और सही मनोवृत्ति बनाए रखने के लिए मदद दें। सभी अन्त तक यहोवा की सेवा धुन से करने के लिए निश्चित रहना चाहिए।
१५ मि: वॉचटावर अभिदानों की भेंट करें। संक्षिप्त रूप से, उन सभों के लिए जो यहोवा की नयी दुनिया में जीवन की खोज करनेवाले हैं, वॉचटावर अभिदान के महत्त्व की चर्चा करें। अभिदान की भेंट प्रदर्शित करें। द वॉचटावर के अप्रैल अंकों का उपयोग करते समय, यह सूचित करने के द्वारा प्रचारक रुचि उत्पन्न कर सकते हैं, कि परमेश्वर जल्द ही शांति लानेवाला है। भजन ७२:७ का उपयोग यह दिखाने के लिए किया जा सकता है कि परमेश्वर का वचन शांति की प्रतिज्ञा करता है। शांति के प्रेमी भजन ३७:१०, ११ की प्रतिज्ञा को देखते हुए प्रोत्साहित हो सकते हैं कि सच्ची शांति जल्द ही आएगी। अगर समय अनुमति दें, अभिदान का एक संक्षिप्त, स्पष्ट प्रस्तुतीकरण प्रदर्शित करें।
गीत ७१ (९२) और अन्तिम प्रार्थना