घोषणाएं
● साहित्य भेंट: मई और जून: द वॉचटावर के लिए अभिदान। वार्षिक अभिदान ४० रुपए हैं। छः महिनों के लिए अभिदान और मासिक पत्रिकाओं के लिए वार्षिक अभिदान २० रुपए हैं। मासिक संस्करणों के लिए छः माहिनों का अभिदान नहीं है। जब अभिदान स्वीकार किया नहीं जाता, तब दो पत्रिकाएं और एक पत्रिका साइज़ ब्रोशुअर ७ रुपए में। जुलाई: १० रुपए के चन्दे में नयी पुस्तक द बाइबल—गॉड्स वड और मॅन्स? की भेंट करें। (जहाँ यह उपलब्ध नहीं पुरानी १९२-पृष्ठ की विशेष भेंट पुस्तकों में से एक ५ रुपए के चन्दे में।) अगस्त और सितम्बर: स्कूल ब्रोशुअर के अलावा कोई और ३२-पृष्ठ ब्रोशुअर। अक्तूबर: क्रियेशन पुस्तक को ३० रुपए के चन्दे में भेंट करें। छोटी साईज़ संस्करण १५ रुपए के चन्दे में। (उन भाषाओं में जहाँ यह उपलब्ध नहीं, लिव फॉरेवर या बाइबल स्टोरीज़ पुस्तक का उपयोग किया जा सकता है।) नवम्बर: अवेक! या द वॉचटावर या दोनों के लिए वार्षिक अभिदान ४० रुपए प्रति पत्रिका। छः महिनों के लिए और मासिक पत्रिकाओं के लिए वार्षिक अभिदान २० रुपए हैं। (मासिक संस्करणों के लिए छः महिनों का अभिदान नहीं है।)
● प्रिसाइडिंग ओवरसियर या उनके द्वारा नियुक्त कोई भी व्यक्ति जून १ तक या उसके बाद जितनी जल्दी हो सके उतनी जल्दी मण्डली की लेखा-परीक्षा कर लेनी चाहिए।
● वे सभी सभाएं जिन्होंने अपनी स्मारक-दिन रिपोर्ट (एस-७) डाक से नहीं भेजे हैं जल्दी से जल्दी यह करें।
● अगस्त और सितम्बर के दौरान केवल गुजराती, हिन्दी और कन्नड में ब्रोशुअरों की भेंट एक विशेष अभियान के रूप में की जाएंगी। यह भेंट १.५० रुपए में तीन पत्रिकाएं हैं। यह अच्छा होगा अगर इस कार्य के लिए उत्तम समर्थन दिया जाएगा ताकि ये पुराने प्रकाशन आम जनता के हाथों में आ जाए। ऐसी पत्रिकाओं के लिए क्रेडिट की माँग करने के लिए जो केवल इस विशेष व्यवस्था के अधीन है, कृपया दो अलग पक्तियों को उस नीले एस-२० फार्म के बायीं ओर की पंक्तियों के नीचे सूचित करें और पहली पंक्ति पर “पायनियर विशेष अभियान ब्रोशुअर” और दूसरी पंक्ति पर “प्रचारक विशेष अभियान ब्रोशुअर” लिखें। प्रचारकों के लिए प्रति ब्रोशुअर की क़ीमत ५० पैसे और पायनियरों के लिए ४० पैसे प्रति ब्रोशुअर हैं, जिसका मतलब है कि मण्डलियों को पायनियरों के लिए प्रति ब्रोशुअर १.३५ रुपए और पायनियरों के लिए १.२५ रुपए के मूल्य की क्रेडिट दी जाएगी। यह व्यवस्था केवल ऊपर बताए गए तीन भाषाओं की ब्रोशुअरों के लिए और केवल इस विशेष अभियान के लिए ही लागू होता है। याद रखिए, जैसे पहले प्रकाशित किया गया था, इन ब्रोशुअरों की भेंट किए जाने पर इन्हें पत्रिकाओं के रूप में समझा जाना चाहिए। और, इसलिए कि शाखा के पास इन ब्रोशुअरों का सीमित संचय है, इन्हें पहले आर्डर करनेवालों को पहले दिया जाएगा।
● नए प्रकाशन उपलब्ध:
शुड यू बिलीव इन द ट्रिनिटी —गुजराती, कन्नड और लूशाय