चेला बनाने में हमारी सहायता के लिए सभाएं
अक्तूबर ८ से आरम्भ होनेवाला सप्ताह
गीत १५४ (३०)
१० मि: स्थानीय घोषणाएं और हमारी राज्य सेवा से चुनी हुई घोषणाएं। क्या आप क्षेत्र के लिए तैयार हैं? क्षेत्र सेवकाई बैग के लिए आवश्यक चीज़ों को रेखांकित करें, जिसमें बाइबल, रीज़निंग फ्रम द स्क्रिपचर्स, गुड़ न्यूज़ फॉर ऑल नेशन्स पुस्तिका, ट्रेक्ट, पेनसिल, चालू भेंट और पत्रिकाएं, घर-घर का अभिलेख-पत्र, और इत्यादी शामिल है। मानसिक रूप से तैयार रहने मे साहित्य के उन मुद्दों पर पुनर्विचार करना आवश्यक है, जिन पर विशेष रूप से बल दिया जाना चाहिए। साथ ही, भेड़ समान व्यक्तियों को पाने में पवित्र आत्मा और मदद के लिए प्राथना करें।—फिलि. ४:६, ७.
२० मि: “सभी वस्तुओं के सृष्टिकर्ता का आदर करो।” प्रश्नोत्तरी परिचर्चा। परिच्छेद ३ और ४ पर विचार करते वक्त एक प्रभावकारी प्रकाशक द्वारा वार्तालाप का विषय प्रदर्शित करें और भेंट करें। पुनःभेंट करने की विशेष व्यवस्था प्रस्तुत करें।
१५ मि: प्राचीन कई अनुकरणीय जवानों से बात करता है। यंग पीपल आस्क पुस्तक के अध्याय १७, “क्या मुझे स्कूल छोड़ देना है?” के मुख्य मुद्दों की चर्चा करें। माता-पिताओं को, जवान लोगों के लिए ऐसे पाठ्यक्रम चुनने में मदद देने, की आवश्यकता पर विशेष बल दें, जो उन्हें व्यावहारिक, उपयोगी योग्यताएं पाने में सहायता देगी जो परमेश्वर की संस्था के साथ अपना भविष्य बनाने में और राज्य हितों का पीछा करने में सहायक होगा।
गीत २२५ (११७) और अन्तिम प्रार्थना।
अक्तूबर १५ से आरम्भ होनेवाला सप्ताह
गीत ७१ (९२)
५ मि: स्थानीय घोषणाएं। ईश्वरशासित समाचार। क्षेत्र सेवकाई व्यवस्था याद दिलाएं और संध्या गवाही कार्य के लिए समर्थन प्रोत्साहित करें।
१५ मि: “सुसमाचार की भेंट—पत्रिकाओं के साथ।” प्रश्नोत्तरी परिचर्चा। परिच्छेद ८ पर विचार करते वक्त, पत्रिका के किसी एक लेख पर विशेष बल देते हुए जो स्थानीय महत्त्व रखता है, यह प्रदर्शित करें कि कैसे एक ऐसे व्यक्ति के साथ पत्रिका मार्ग स्थापित किया जा सकता है, जो वास्तविक रुचि दिखाता है।
१५ मि: “बच्चों को सभाओं से अधिक लाभ उठाने में मदद करें।” लेख की प्रश्नोत्तरी पूर्ति। सभाओं में बच्चों को लाना और उनके साथ अध्ययन करने और साथ ही उन्हें क्षेत्र में ले जाने का महत्त्व समझाएं।
१० मि: “हम बुज़ुर्गों की क़दर करते है!” प्राचीन द्वारा भाषण, जो फरवरी १, १९८६, वॉचटावर, पृष्ठ २८-९ की जानकारी पर आधारित है। स्थानीय विनियोग करें। उनकी सुविधा के लिए हमारी गति को कम करते हुए, ऐसों के साथ क्षेत्र में कार्य करने पर विशेष रूप से टीका करें। खरीददारी, डॉक्टर से भेंट, और इत्यादी में सहायता कर सकते हैं और उनके विवेक और अनुभव से लाभ उठा सकते है।—अय्यूब १५:१०; नीति. १६:३१; १ तीमु. ५:१, २ (प्रान्तीय भाषा: “वयोवृद्धों और दुर्बलों की मदद करें।” km १२/८८)
गीत ११६ (१०८) और अन्तिम प्रार्थना।
अक्तूबर २२ से आरम्भ होनेवाला सप्ताह
गीत १६० (८८)
८ मि: स्थानीय घोषणाएं। लेखा रिपोर्ट और चन्दा स्वीकृतियाँ। विश्व-व्यापी कार्य का समर्थन के लिए मण्डली की प्रशंसा करें।—नीति. ३:९.
२० मि: “बाइबल अध्ययन शुरु करने के लिए सचेत रहें।” प्रश्नोत्तरी परिचर्चा। मण्डली कितने अध्ययन चलाती है, इसकी जानकारी दें। परिच्छेद ५ से दिखाएं कि कैसे पहली भेंट में ही अध्ययन शुरु की जा सकती है। एक ऐसे गृहस्वामी से प्रदर्शन शुरु करें जो विकासवाद में बहुत कम रुचि दिखाता है लेकिन वह एक उचित ट्रैक्ट खुशी से स्वीकार करता है। प्रकाशक ट्रैक्ट से एक या दो परिच्छेदों पर विचार करता है और पुनःभेंट करने के लिए निश्चित समय ठहराता है। इसके बाद, रीज़निंग पुस्तक, पृष्ठ १२, के “गृह-बाइबल अध्ययन” शीर्षक के नीचे दिए कोई एक प्रस्तावना उपयोग करते हुए एक सीधा प्रस्ताव प्रदर्शित करें। टीका करें कि कैसे संध्या गवाही कार्य सम्पूर्ण परिवारों के साथ अध्ययन शुरु करने के अधिक अवसर प्रदान करता है, क्योंकि उस वक्त साधारणतः पतियाँ भी घर में होते हैं।
१७ मि: “जब आप सिखाते हैं, दिल तक पहुँचिए।” अगस्त १, १९८४, वॉचटावर, पृष्ठ १३-१७ से चार मुख्य मुद्दों की चर्चा करते हुए भाषण। श्रोतागण को प्रगतिशील बाइबल अध्ययन करने की ज़रूरत समझने में मदद करें। साथ ही, इस पर भी टीका करें कि कब अनुत्पादक अध्ययनों को बन्द कर देना है। (प्रान्तीय भाषा: w ८९ फरवरी, “यीशु के पदचिन्हों पर चलेनवाले लोग।”)
गीत १२१ (९५) और अन्तिम प्रार्थना।
अक्तूबर २९ से आरम्भ होनेवाला सप्ताह
गीत ६९ (७५)
१० मि: स्थानीय घोषणाएं। शनिवार का पत्रिका कार्य प्रोत्साहित करें। दो संक्षिप्त प्रदर्शन, एक जहाँ रुचि दिखायी जाती है, दूसरा जहाँ गृहस्वामी पत्रिकाओं में कोई रुचि नहीं दिखाता, लेकिन ट्रैक्ट पढ़ने के लिए तैयार होता है। जहाँ रुचि दिखायी गयी है, प्रकाशक उस व्यक्ति को द वॉचटावर के पृष्ठ २ या अवेक! के पृष्ठ ४ से विश्वव्यापी बाइबल शिक्षण कार्य पर दिए विवरण का उल्लेख कर सकता है। या वह सारांश में बता सकता है कि वह जो कर रहा है, वह एक विश्वव्यापी बाइबल शिक्षण कार्य का एक भाग है, जो स्वैच्छिक योगदानों से समर्थित है। यह वार्तालाप एक मुफ़्त गृह बाइबल अध्ययन की भेंट की ओर रास्ता खोल सकता है।
२० मि: “हमारे पायनियरों की क़दर करना।” सेवकाई ओवरसियर इस जानकारी की चर्चा दो या तीन पायनियरों के साथ करता है। पायनियरों से उनके विचार प्राप्त करें कि उन्होंने कैसे दूसरों को प्रोत्साहन दिया है, और उन्हें टीका करने दे कि उन्हें स्थानीय रूप से मुख्यतः क्या प्रोत्साहित किया है। पायनियरों का समर्थन के लिए मण्डली की प्रशंसा करें।
१५ मि: स्थानिय आवश्यकताएं। या प्रिसाइडिंग ओवरसियर जनवरी १, १९८३, वॉचटावर के “पाठकों से प्रश्न” लेख, पृष्ठ ३०-१, “हम हमारी मण्डली के उन व्यक्तियों की सहायता कैसे कर सकते हैं, जिनका कोई बहिष्कृत रिश्तेदार हो?” की चर्चा संचालित करता है। (प्रान्तीय भाषा: w ८९ जनवरी, “उसके पदचिन्हों पर चलने की चुनौती।”)
गीत ६२ (३४) और अन्तिम प्रार्थना।