इन्डेक्स की सहायता के साथ हमारी राज्य सेवकाई को पूर्ण करना
समर्पित मसीहियों के रूप में, हमारी सेवकाई गम्भीरतापूर्वक निभाने की कोशिश करते हैं। ऐसा करने में हमारी मदद के लिए यहोवा ने मूल्यावान प्रकाशनों का एक व्यापक पुस्तकालय के द्वारा मार्गदर्शन और प्रोत्साहन का एक खज़ाना प्रदान किया है। क्या हम उनका बेहतर उपयोग कर सकते हैं? ऐसा करने के लिए एक प्राथमिक सहायता साधन वॉचटावर पब्लिकेशन्स इन्डेक्स है जो १९६१ से लेकर विभिन्न भाषाओं में प्रकाशित होती आ रही है।
२ आपकी सेवकाई पूर्ण करने में इन्डेक्स आपकी कैसे मदद कर सकती है? पहले से प्रदान की गयी उत्कृष्ट सलाह और विवरण की ओर संकेत करने के द्वारा वह ऐसा करती है। विश्व व्यापक भ्रातृत्व को मन में रखते हुए इन्डेक्स तैयार की गयी है। बच्चों से नाना-नानियों तक, बाइबल विद्यार्थियों से प्राचीनों तक सभी ऐसा सन्दर्भ पा सकते हैं, जो उन्हें किसी लाभदायक उद्देश्य के लिए आवश्यक हो।
आपको जो आवश्यक है उसे कैसे पाया जा सकता है
३ अगर आपकी रूचि को अमुक शास्त्रवचन या शास्त्रवचनों की एक श्रंखला में है, तो पहले पीछे शास्त्र वचनों की इन्डेक्स की ओर मुड़ना ही सब से उत्तम होगा। क्या किसी ने त्रिएक सिद्धान्त सिद्ध करने की कोशिश में यूहन्ना १०:३० का उल्लेख किया है? यह शास्त्रवचनों की इन्डेक्स आपको उस जानकारी की ओर निर्दिष्ट करेगा जो यह स्पष्ट करती है कि यीशु ने ऐसा क्यों कहा था। यह शास्त्रवचनों की इन्डेक्स हमारे व्यक्तिगत बाइबल पठन कार्यक्रम को भी उत्पादनकारी बनाएगा जब हम रहस्यमय या अस्पष्ट प्रतीत होनेवाले शास्त्रवचनों के अर्थ ढूँढने की कोशिश करते हैं।
४ विषयों की इन्डेक्स वही उपयोगी जानकारी की ओर अलग अलग मार्ग प्रदान करती है। उदाहरणार्थ, आपको इस बात पर जानकारी की ज़रूरत होगी कि अगर एक अविश्वासी साथी सभाओं में अपने बच्चों को ले जाने पर विरोध करता है, तब क्या किया जाना चाहिए। उत्तर प्राप्त करने के लिए आप “पति”, “पत्नी”, “बच्चे,” “विरोध,” या “सभा” जैसे शीर्षकों की ओर देख सकते हैं। किसी भी विषय के सम्बन्ध में, अगर आप पहले शीर्षक के नीचे वह नहीं पाते जिसकी आपको तलाश है, दूसरे की जाँच करें। अपने आप से पूछिए: ‘कौन सम्बद्ध है? क्या कोई अमुक जगह महत्त्वपूर्ण है? कोई अमुक गुण या कौशल? एक प्रबल मनोभाव? एक लक्ष्य?’ अगर आप एक प्रमुख शीर्षक पाएंगे जो सही प्रतीत होता है, तो पहले उसके नीचे के प्रतिनिर्देशों की जाँच करें। ये बहुधा कोई अधिक उपयुक्त शीर्षक ढूँढने में समय न बिताने से हमें मदद कर सकते है।
५ इन्डेक्स का उपयोग करने में निपुणता, हमारी पवित्र जिम्मेदारियों को पूर्ण करने में सफलता पाने के लिए काफ़ी सहायक हो सकती है। जैसे हम यह साधन उपयोग करने में अधिक निपुण बनेंगे, हमारे परिवार, हमारे बाइबल विद्याथी, और हमारी मण्डलियाँ इससे लाभ प्राप्त करेंगे। हमारी राज्य सेवा के आनेवाले अंक उन विशेष क्षेत्रों की जाँच करेगा जहाँ यह वॉचटावर पब्लिकेशन्स इन्डेक्स हमारी राज्य सेवा को पूर्ण करने में एक अमूल्य सहायक साधन हो सकता है।