जुलाई के लिए सेवा सभाएँ
जुलाई ३ से आरम्भ होनेवाला सप्ताह
गीत १९४ (१०५)
१० मि: स्थानीय घोषणाएँ और हमारी राज्य सेवकाई से चुनी हुई घोषणाएँ।
१७ मि: “जागते रहो।” सवाल और जवाब।
१८ मि: “अपनी सेवकाई में विविध ब्रोशरों का प्रयोग कीजिए।” श्रोताओं के साथ सुझायी गयी प्रस्तुतियों की चर्चा कीजिए। ब्रोशरों की रुचिकर विशेषताओं के बारे में संक्षिप्त टिप्पणियाँ कीजिए। यह दिखाने के लिए दो या तीन संक्षिप्त प्रदर्शन करवाइए कि उन्हें कैसे प्रस्तुत किया जा सकता है।
गीत २१३ (३६) और समाप्ति प्रार्थना।
जुलाई १० से आरम्भ होनेवाला सप्ताह
गीत ११० (५६)
१० मि: स्थानीय घोषणाएँ। लेखा रिपोर्ट।
२० मि: “क्या यहोवा की चितौनियाँ हमें आध्यात्मिक रूप से उकसा रही हैं?” सवाल और जवाब।
१५ मि: गृह बाइबल अध्ययन संचालित करना। ऐसे प्राचीन द्वारा भाषण जो प्रगतिशील बाइबल अध्ययन संचालित करता है। बाइबल अध्ययन शुरू करने के लिए और ज़्यादा प्रयास करने का प्रोत्साहन दीजिए। अपनी सेवकाई को पूरा करने के लिए संगठित, (अंग्रेज़ी) पृष्ठ ८९-९१ पर दिए गए सुझावों पर पुनर्विचार कीजिए। संक्षिप्त स्थानीय अनुभव सम्मिलित किए जा सकते हैं।
गीत १५४ (७२) और समाप्ति प्रार्थना।
जुलाई १७ से आरम्भ होनेवाला सप्ताह
गीत १९२ (१०३)
१० मि: स्थानीय घोषणाएँ।
२० मि: “उन सभी से पुनःभेंट कीजिए जिन्हें ब्रोशर दिया है।” इस भाग के लिए नियुक्त भाई तीन अन्य प्रकाशकों के साथ चर्चा करेगा कि दिलचस्पी दिखानेवाले हर व्यक्ति के पास और जहाँ साहित्य दिया गया है वहाँ वापस जाना क्यों महत्त्वपूर्ण है। वे सुझायी गयी प्रस्तुतियों पर पुनर्विचार करते हैं और एक दूसरे को प्रदर्शित करते हैं कि उन्हें कैसे प्रयोग किया जा सकता है।
१५ मि: “१९९५ ‘आनन्दित स्तुतिकर्ता’ यहोवा के साक्षियों का ज़िला अधिवेशन।” अंतःपत्र। प्रिसाइडिंग ओवरसियर द्वारा अनुच्छेद १-९ पर भाषण। सरलीकृत भोजन सेवा का समंजन करने के सकारात्मक फ़ायदों पर ज़ोर दीजिए।
गीत १६४ (७३) और समाप्ति प्रार्थना।
जुलाई २४ से आरम्भ होनेवाला सप्ताह
गीत १२६ (१०)
५ मि: स्थानीय घोषणाएँ।
२० मि: “१९९५ ‘आनन्दित स्तुतिकर्ता’ यहोवा के साक्षियों का ज़िला अधिवेशन।” अंतःपत्र। अनुच्छेद १०-२१ पर सवाल और जवाब, जो कलीसिया सचिव द्वारा सम्भाला जाएगा। समाप्ति में अनुस्मारकों के बक्स की ओर ध्यान आकर्षित कीजिए। इस बात पर ज़ोर दीजिए कि सोच समझकर अधिवेशन में केवल आवश्यक भोजन और सम्बन्धित चीज़ें ही लाएँ।
२० मि: पड़ोसी क्या सोचेंगे? अप्रैल १, १९७४ की वॉचटावर, पृष्ठ २०१-३ पर आधारित भाषण और प्रदर्शन। इस विषय पर भाषण दीजिए कि क्यों अकसर हम पर हमारे सांसारिक पड़ोसी दबाव डालते हैं। (पृष्ठ २०१ और पृष्ठ २०२ पर पहले अनुच्छेद की चर्चा कीजिए।) इसके बाद एक प्रदर्शन करवाइए जो दिखाए कि एक अनुभवी दम्पति नयी-नयी दिलचस्पी दिखानेवाले एक ऐसे परिवार के साथ बाइबल अध्ययन कर रहा है जिसको वे सांसारिक पड़ोसी धमका रहे हैं जो यहोवा के साक्षियों के साथ बाइबल अध्ययन करने का विरोध करते हैं। (लेख के बाक़ी हिस्से में से मुख्य मुद्दों पर पुनर्विचार कीजिए।) इसके कारणों पर ज़ोर दीजिए कि क्यों नयी-नयी दिलचस्पी दिखानेवाले परिवार को निरुत्साहित नहीं होना चाहिए अथवा हार नहीं माननी चाहिए।
गीत १६९ (८१) और समाप्ति प्रार्थना।
जुलाई ३१ से आरम्भ होनेवाला सप्ताह
गीत १३६ (२८)
१० मि: स्थानीय घोषणाएँ। ईश्वरशासित समाचार।
१५ मि: “प्रोत्साहक बनिए।” एक प्राचीन द्वारा चर्चा और भाषण।
२० मि: अगस्त के लिए साहित्य के बारे में बताइए। ३२-पृष्ठ के ब्रोशरों के बारे में बताइए जो प्रयोग किए जा सकते हैं। प्रकाशकों को ऐसे कोई दिलचस्प अनुभव बताने के लिए आमंत्रित कीजिए जो जुलाई के दौरान ब्रोशर प्रस्तुत करते समय हुए हों। प्रदर्शित कीजिए कि क्या परमेश्वर वास्तव में हमारी परवाह करता है? ब्रोशर प्रयोग करते हुए एक बाइबल अध्ययन कैसे शुरू करें। भाग १ के अनुच्छेद १ में उठाया गया प्रश्न पूछिए। अनुच्छेद २-४ में व्यक्त किए गए विचारों पर गृहस्वामी की प्रतिक्रिया देखिए। समझाइए कि यह ब्रोशर दिखाता है कि परमेश्वर वास्तव में परवाह करता है और कि हम उसके आनेवाले नए संसार में दुःखों से मुक्त जीवन का आनन्द ले सकते हैं। अधिक चर्चा के लिए वापस आने का प्रस्ताव रखिए।
गीत १७९ (२९) और समाप्ति प्रार्थना।